समंदर में फैली 'मौत की चादर'
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तटों पर कैरेनिया क्रिस्टाटा (Karenia cristata) नाम का एक बेहद जहरीला माइक्रोएल्गी तेजी से फैल रहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अब तक पहचाने गए सबसे खतरनाक शैवालों में शामिल है. यह समुद्र के पानी में तेजी से बढ़ता है और जहरीले पदार्थ छोड़ता है. इसकी वजह से लाखों समुद्री जीवों की मौत हो चुकी है. इस एल्गी की लगातार निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि इसका असर पर्यावरण और समुद्री जीवन दोनों पर पड़ रहा है.