Worlds Oldest Bridge 2200 Years Chin Strait Road China Discover 8255802
इतिहास के पन्नों में छिपकर बैठा था चीन का ये बड़ा राज, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली पोल
China News: चीन में 2200 साल पुरानी चिन स्ट्रेट रोड की नई खोज हुई है. यह प्राचीन हाईवे आधुनिक 4-लेन सड़क जितना चौड़ा था. जानिए इस ऐतिहासिक इंजीनियरिंग चमत्कार की पूरी कहानी.
चीन में पुरातत्वविदों को जमीन के नीचे दबी 2,200 साल पुरानी एक विशाल सड़क का नया हिस्सा मिला है. इसे चिन स्ट्रेट रोड नाम से जाना जाता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है.
People are also watching
2/7
900 किलोमीटर लंबा हाईवे
9 दिसंबर को शांक्सी प्रांत के युलिन शहर में खुदाई के दौरान इस सड़क का करीब 13 किलोमीटर लंबा हिस्सा सामने आया. दस्तावेज बताते हैं कि यह सड़क कुल मिलाकर लगभग 900 किलोमीटर लंबी थी, जो उत्तरी चीन से होकर गुजरती थी.
3/7
पहले सम्राट का सपना था
चीन के पहले सम्राट चिन शी हुआंग ने इस सड़क को बनवाया था और हैरानी की बात यह है कि यह विशाल प्रोजेक्ट सिर्फ 5 साल में पूरा हो गया था.
4/7
राजधानी से बॉर्डर तक सीधा रास्ता
इस सड़क का मकसद राजधानी जियानयांग को इनर मंगोलिया के जियुयुआन से जोड़ना था, ताकि सेना को तेजी से सीमाओं तक पहुंचाया जा सके.
5/7
मिलिट्री और सप्लाई रूट
यह सड़क खासतौर पर जियोनग्नू खानाबदोशों के हमलों से बचाव के लिए बनाई गई थी. जिससे सैनिक और रसद तुरंत बॉर्डर पर भेजी जा सके.
6/7
आज के हाईवे जैसी चौड़ाई
खुदाई में सामने आया कि सड़क की चौड़ाई औसतन 40 मीटर थी, जो आज के 4-लेन हाईवे के बराबर है और कुछ जगहों पर 60 मीटर तक चौड़ी थी.
7/7
रेगिस्तान में सैटेलाइट से मिला सुराग
यह हिस्सा मु उस रेगिस्तान में छिपा था, जिसे खोजने के लिए पुरातत्वविदों ने पुराने रिकॉर्ड और आधुनिक सैटेलाइट इमेजरी की मदद ली. जहां रिले स्टेशन और मिट्टी के बर्तन भी मिले. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.