खौफनाक घर: नॉरफोक का रहस्यमयी मकान
ब्रिटेन के नॉरफोक, ब्लोफील्ड में एक 3 बेडरूम वाला घर चर्चा में है, लेकिन वजह है इसकी डरावनी कहानी. यह घर इतना खौफनाक है कि लोग इसे खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. इसकी दीवारों पर लाल रंग से लिखी चेतावनियां और अजीब चित्र खरीदारों को डराने के लिए काफी हैं. यह घर बार-बार नीलामी में असफल हो चुका है, फिर भी कोई इसे लेने को तैयार नहीं.