दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज
भारत में बना चिनाब ब्रिज आज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज माना जाता है. नदी के तल से इसकी ऊंचाई 359 मीटर यानी करीब 1,178 फीट है. यह ऊंचाई पेरिस के मशहूर एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा और दिल्ली की कुतुब मीनार से लगभग 5 गुना ज्यादा है.





