Worlds Top 10 Competitive Country Switzerland Denmark Australia Know India Rank 8273906
2026 में ये 10 देश एक-दूसरे को दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानें किस नंबर पर अपना भारत?
Competitiveness Report से आइए जानते हैं दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जो एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते. साथ ही जानेंगे इस लिस्ट में अपना भारत किस नंबर पर आता है?
आज के समय में कोई देश केवल उसकी अर्थव्यवस्था से नहीं बल्कि वहां लोग कैसे रहते हैं, शिक्षा कैसी है, अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत है और पर्यावरण के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं? इन सबसे मापा जाता है.
People are also watching
2/7
एक रिपोर्ट जारी हुई, जानें किस-किसका नाम
Eight Competitiveness Lab ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 58 देशों का आकलन किया गया. इसमें आर्थिक ताकत, समाज, शिक्षा और स्थिरता जैसे फैक्टर्स को जोड़ा गया. आइए जानते हैं उन 10 देशों के बारे में जो एक-दूसरे को टक्कर दे रहे.
3/7
नंबर 1 पर स्विट्जरलैंड
लिस्ट में पहला नाम स्विट्जरलैंड का है. इसकी ताकत है – बेहतरीन शिक्षा, मजबूत अर्थव्यवस्था, सामाजिक कल्याण, स्थिरता और पर्यावरण सुरक्षा.
4/7
छोटे देश भी कुछ कम नहीं
रिपोर्ट में छोटे देश जैसे स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड को भी टॉप में दिखाया. यह देश अर्थव्यवस्था को बढ़ाते हुए शिक्षा, हेल्थकेयर और पर्यावरण का भी ध्यान रखते हैं.
5/7
कौन से देश लगातार अच्छा करते हैं?
जो देश लंबे समय तक अच्छा करते हैं, उनमें आम तौर पर ईमानदार सिस्टम, कम भ्रष्टाचार और लंबी योजना होती है. सिर्फ टैक्स कम करना या शॉर्टकट से फायदा नहीं होता.
6/7
भारत की स्थिति क्या है?
भारत 58 देशों में से 53वें नंबर पर है. इसके पीछे की वजह है - तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बावजूद, पर्यावरणीय दबाव, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और विकास.
7/7
आने वाले टाइम में क्या होगा?
बड़े देशों को अक्सर बड़ी आबादी और असमान विकास के कारण मुश्किल होती है. अगर भारत दीर्घकालिक योजना, शिक्षा और स्थिर विकास पर ध्यान दे, तो आने वाले सालों में इसकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.