Wrong Side Driving Fine Chalan Police Register Fir Seized Car Bike 8264387
रॉन्ग साइड गाड़ी चलाना अब पड़ेगा भारी! एक गलती और कार-बाइक हो सकती है जब्त
राजकोट में कैब ड्राइवर ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग की और उसकी गाड़ी जब्त हो गई. पहले सिर्फ चालान काटता था, लेकिन अब FIR दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली जाएगी. आइए जानते हैं पूरी खबर...
पहले रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने पर सिर्फ चालान होता था, लेकिन अब FIR दर्ज हो सकती है और गाड़ी जब्त भी हो सकती. आइए जानते हैं इस कानून के बारे में...
People are also watching
2/7
राजकोट केस के बाद पुलिस सख्त
राजकोट में 21 साल के कैब ड्राइवर को यह सब झेलना पड़ा. उन्होंने ट्रैफिक के उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने पर चालान कटने के बाद यह सब अनुभव किया.
3/7
ड्राइवर ने मानी अपनी गलती
हालांकि, ड्राइवर ने माना कि भारी ट्रैफिक और इमरजेंसी के कारण उन्होंने गलत साइड में गाड़ी चलाई. उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस था, लेकिन गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उस समय साथ नहीं था.
4/7
इमरजेंसी में गलत साइड पर ड्राइविंग की
कैब में बैठे यात्री को जल्दी थी. कैब ड्राइवर ने बताया कि दूसरी गाड़ियां भी उसी रास्ते पर चल रही थीं. इसलिए उन्होंने पीछे की गाड़ियों को देखते हुए ड्राइव किया.
5/7
गाड़ी और लाइसेंस का वेरिफिकेशन
FIR के बाद उनकी कैब जब्त कर ली गई. ड्राइवर को अपने ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी दोनों का वेरिफिकेशन करवाना पड़ा. इसके लिए उन्हें गुजरात और हरियाणा जाना पड़ा.
6/7
जब्त होने के बाद गाड़ी कैसे वापस मिलेगी?
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद गाड़ी केवल कोर्ट के आदेश से ही वापस मिल सकती है. जब तक मामला सुलझता नहीं, गाड़ी बेची नहीं जा सकती.
7/7
35 नए मामले दर्ज और कोर्ट में पेशी
अब तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 35 मामले FIR में दर्ज किए गए हैं. दोषियों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. पुलिस अधिकारी कहते हैं कि गाड़ी जब्त करना या न करना अधिकारियों के विवेक पर निर्भर करता है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.