Year Ender 2024 Major Political Events Lok Sabha Elections Maharashtra Assembly Elections Narendra Modi Omar Abdullah
Year Ender 2024: राजनीति में इस साल क्या-क्या हुआ, जानिए कुछ बड़ी सियासी घटनाओं के बारे में
Political Year Ender 2024: साल 2024 अब बीतने को है. ये समय है पीछे मुड़कर इस साल हुई बड़ी घटनाओं की तरफ देखने का. इस साल राजनीति के क्षेत्र में कई बड़ी घटनाएं हुईं. आइये जानते हैं उनके बारे में.
इस साल की पहली सबसे बड़ी सियासी हलचल जनवरी महीने में बिहार में हुई. नीतीश कुमार ने एक बार फिर पाला बदला और राजद का हाथ छोड़कर पुराने साथी भाजपा का हाथ पकड़ लिया. इसी के साथ बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन गई. नीतीश कुमार ने 2024 में नवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
People are also watching
2/6
जनवरी महीने में ही झारखंड में भी बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिला. झामुमो के अध्यक्ष और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद परिवहन मंत्री चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने.
3/6
इस साल मार्च महीने में दिल्ली की राजनीति ने पूरे देश का सियासी माहौल गर्म कर दिया. आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाते रहे जिसे लेकर भी काफी शोर शराबा हुआ.
4/6
इस साल की सबसे बड़ी सियासी घटना लोकसभा चुनाव रहे. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए. हालांकि ये नतीजे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए झटके वाले रहे. भाजपा के सिर्फ 240 सीटें मिलीं. एनडीए के सहयोगी दलों की मदद से यह संख्या 293 तक पहुंची और नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने.
5/6
इस साल अक्टूबर महीने में जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए. फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली. उमर अब्दुल्ला राज्य के सीएम बने. इसी महीने हरियाणा के विधानसभी चुनाव भी हुए जिसमें भाजपा ने बाजी मारी और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने.
6/6
दिसंबर महीने की सबसे बड़ी सियासी खबर महाराष्ट्र से आई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर में ही हो गए थे और नतीजे भी 23 नवंबर को ही आ गए थे. लेकिन, मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा दिसंबर में हुई. देवेंद्र फडणवीस राज्य के सीएम बने. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 132 , एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटें जीतीं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.