पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा ये भारतीय खिलाड़ी
साल 2025 का यह आखिरी महीना है और सोशल मीडिया पर लगातार यह सर्च किया जा रहा है कि किस खिलाड़ी को किस देश में कितनी बार सर्च किया जा रहा है. ऐसे में एशिया के दो पड़ोसी देश भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बारे में यह जानना जरूरी है कि किस देश में उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है. अगर हम आपसे कहें कि पाकिस्तान में साल 2025 में सबसे ज्यादा किस खिलाड़ी को सर्च किया गया तो आप शायद बाबर आजम या फिर शाहीन शाह अफरीदी का नाम लेंगे. लेकिन सच्चाई इसके ठीक विपरीत है.