2025 की सबसे बड़ी त्रासदी
साल 2025 भारत के लिए जहां एक तरफ कई उपलब्धियों का साल रहा. वहीं ये साल उन जख्मों के लिए भी याद किया जाएगा जिन्होंने पूरे देश को सन्न कर दिया. कश्मीर की वादियों में आतंकवाद का क्रूर चेहरा दिखा, तो आसमान में तकनीकी चूक ने सैकड़ों परिवारों को उजाड़ दिया. आस्था के सैलाब में मची भगदड़ से लेकर राजधानी के दिल में हुए धमाके तक, इन घटनाओं ने सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए.