भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिताब के लिए 8 टीमें दावेदार थीं, लेकिन टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. भारत ने ग्रुप-ए मुकाबलों में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी, जिसके बाद पाकिस्तान पर इसी अंतर के साथ जीत दर्ज की। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए टाइटल जीता.