Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

'धुरंधर' हैं Yogi CM', अतीक-मुख्तार का किया अंत...सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया, पूजा पाल का बड़ा बयान

Dhurandhar Yogi CM: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद से प्रेरित सीन पर कंट्रोवर्सी के बाद अब समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने बयान दिया है.

By Pooja Batra | Updated: March 24, 2026 4:41 PM IST

पूजा पाल ने क्या कहा?

Dhurandhar Yogi CM: उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. ‘धुरंधर’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की तारीफ की है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में अपराध और राजनीति को लेकर लगातार बहस जारी है.

योगी उत्तरप्रदेश के 'धुरंधर' मुख्यमंत्री हैं

पूजा ने 'धुरंधर 2' फिल्म में अतीफ अहमद के किरदार को नकली नोटों का सप्लायर और सपा के महासचिव राम गोपाल यादव के दिए गए बयान कि सरकार बनने के बाद अतीक की मौत का बदला लिया जाएगा, इसपर कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत किया है.

Advertisement

अतीक अहमद देश को दीमक की तरह खा रहा था

उन्होंने कहा, "एक फिल्म ने समाजवाद पार्टी और अतीक अहमद के बीच के संबंधों की सच्चाई को उजागर कर दिया है. अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर एक दीमक की तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था."

पूजा ने क्या कहा?

वह आगे कहती हैं, "अतीक केवल मेरा गुनहगार नहीं था. उसने मेरे पति राजूपाल जी की हत्या कर न सिर्फ मेरी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह की थी."

Advertisement

हत्यारा था अतीक?

उन्होंने कहा, "अतीक ने लोगों की हत्याएं करके नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बनाकर समाज को नुकसान पहुंचाया. समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश के सुरक्षा से खिलवाड़ किया."

गोपाल यादव के बारे में क्या कहा?

पूजा पाल आगे कहती हैं, "समाजवादी पार्टी को अतीक अहमद की सभी गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन अतीक के ऊपर की गई कार्रवाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई. अतीक अहमद के रूप में समाजवादी पार्टी का एक बड़ा फाइनेंसर मारा गया, जिससे अखिलेश यादव असंतुष्ट थे. इसलिए राम गोपाल यादव कह रहे हैं कि सत्ता आने पर अतीक अहमद की हत्या का बदला लिया जाएगा."

विचार अखिलेश यादव के हैं

उन्होंने आगे कहा, "ये शब्द भले ही रामगोपाल यादव के हों, मगर विचार अखिलेश यादव के हैं. सपा का पूरा सिस्टम ही हत्यारों और अपराधियों को बचाने के लिए काम करता है."

अगर अखिलेश यादव होते तो क्या होता?

उन्होंने बताया कि अतीक के कब्र पर अखिलेश यादव फातिहा भी पढ़ने पहुंच जाते हैं. जब मैंने अतीक के गैंग के सफाया का स्वागत किया, तो मुझे भी पार्टी से निकाल दिया जाता है. मेरा स्पष्ट मानना है कि अगर मैं अतीक की हत्या होने के बाद भी जीवित हूं, तो इसकी एक मात्र वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ हैं. अगर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार होती या वे मुख्यमंत्री होते, तो मेरी अभी तक हत्या हो चुकी होती." (इनपुट एजेंसी)