अब 1 रुपया भी न हो, तो भी हो जाएगा पेमेंट
डिजिटल ट्रांजैक्शन के इस दौर में अब कैश का इस्तेमाल कम होने लगा है. लोग अब पेमेंट के लिए वॉलेट नहीं, बल्कि मोबाइल फोन निकालते हैं. GooglePay, Paytm, Phonepe और BHIM जैसे UPI पेमेंट ऐप के जरिए किसी भी सामान या सर्विस के लिए कुछ सेकेंड्स में पेमेंट पूरा हो जाता है. ऐप के जरिए कुछ ही सेकेंड में UPI पेमेंट हो जाता है. हालांकि, कई बार बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस न होने या जीरो बैलेंस होने पर हमारा हमारा पेमेंट डिक्लाइन हो जाता है. डिक्लाइन पेमेंट को लेकर कई दफा हम शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं. अगर आपको UPI पेमेंट के एक ट्रिक के बारे में मालूम हो, तो बैंक में भले ही 1 रुपया न हो, फिर भी आप अपने चाय-कॉफी या पिज्जा-बर्गर के लिए UPI पेमेंट कर सकेंगे.