सच में बेहद सुंदर है ये समुद्री तट
ये जगहें देखकर आप गोवा को भूल जाओगे. मालदीव भी फीका पड़ जाएगा. यह बात एकदम सच है क्योंकि ये समुद्री तट है ही इतने सुंदर. यहां की सुंदरता आपका दिल और दिमाग में उतर जाएगी और आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.
By Lalit Fulara | Updated: June 9, 2025 10:06 AM IST
ये जगहें देखकर आप गोवा को भूल जाओगे. मालदीव भी फीका पड़ जाएगा. यह बात एकदम सच है क्योंकि ये समुद्री तट है ही इतने सुंदर. यहां की सुंदरता आपका दिल और दिमाग में उतर जाएगी और आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.
हम जिन दो समुद्री तटों की बात कर रहे हैं वहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. ये समुद्री तट अंडमान और निकोबार में है. ये हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर बीच है जहां की चमकती सफेद रेत से लेकर नीला समुद्र तक टूरिस्टों के दिल में उतर जाता है.
भीड़भाड़ से दूर राधानगर बीच शांतिपूर्ण और सुकून देने वाला अनुभव प्रदान करता है. सफेद रेत इस समुद्र तट को अन्य बीच से काफी अलग और खास बनाती है. यह समुद्री तट चारों ओर से हरे-भरे जंगलों से घिरा है. यहां आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं.
इस समुद्री तट पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे देख सकते हैं. राधानगर बीच एशिया का सबसे सुंदर समुद्र तट है. दूसरा समुद्री तट है केरल का कोवलम बीच. यहां की सुंदरता से टूरिस्टों को प्यार हो जाता है. यह समुद्री तट टूरिस्टों से भरा रहता है.
अगर आप गोवा और मालदीव से भी सुंदर समुद्री तट देखना चाहते हैं तो इन दो जगहों की सैर जरूर करिये.