मनोज तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
पटना में आयोजित Zee Bhojpuri Samman 2026 में भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता मनोज तिवारी को लाइफटाइम अवार्ड से नवाजा गया. ये सिर्फ एक पुरस्कार नहीं था बल्कि उनकी अभी तक के सफर को सम्मान देना था. साथ ही मनोज तिवारी को इस बात का अहसास दिलाना था कि उन्होंने जो अपने मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है, और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, लोग उसे पहचानते हैं.