नकली बारिश में भीगना
हिंदी सिनेमा की बेबाक एक्ट्रेस जीनत अमान ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपनी यादों को एक इंटरव्यू में ताजा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने फिल्म अजनबी के गाने 'भीगी..भीगी रातों में', पर परफॉर्म करने के लिए बहुत मेहनत की थी. उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना के स्टारडम डराने वाला था. मैंने एक ही टेक में शूट को पूरा किया. बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि पुराने दौर में बारिश वाले रोमांटिक गानों की शूटिंग करना काफी मुश्किल होता था। इन गानों में भले ही पर्दे पर रोमांस और खूबसूरती नजर आती हो, लेकिन असल में इनकी शूटिंग कलाकारों और टीम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती थी.