
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
जरा सोचिए, आपकी जेब या गुल्लक में रखा हुआ 100 या 500 का नोट एक दिन आपको करोड़पति बना सकता है. सुनने में यह फिल्मी लगेगा, लेकिन इंटरनेट पर यही हो रहा है. दरअसल, 786 नंबर वाले नोट ऑनलाइन मार्केट में लाखों से भी ज्यादा दाम पर बिक रहा है. लोग इतने पागल हो गए हैं कि 100 रुपये का 786 नोट 3 लाख तक खरीदने को तैयार है, तो कोई 500 रुपये का नोट 6 लाख में खरीद रहा. यह सोचकर ही दिल की धड़कन तेज हो जाती है कि शायद आपके पास भी ऐसा कोई नोट रखा हो और आपकी किस्मत चमक जाए.
अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर 786 नंबर में इतनी बड़ी ताकत क्या है? दरअसल, इस्लाम में इसे बरकत, समृद्धि और गुडलक का प्रतीक समझा जाता है. यही कारण है कि कलेक्टर्स इसे सिर्फ नोट नहीं, बल्कि एक स्पिरिचुअल कनेक्शन वाली रेयर करंसी मानते है.
eBay जैसी साइट्स पर ऐसे नोट देखते ही खरीदार टूट पड़ते हैं. कुछ लोग इसे अपनी लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए खरीदते हैं, तो कुछ लोग महंगे एंटीक कलेक्शन की तरह इसे संजोते हैं. 786 वाला नोट जितना पुराना या रेयर होता, उसकी कीमत उतनी तेजी से आसमान छूती है.
भारत ही नहीं, इंटरनेशनल प्लैटफॉर्म्स पर भी 786 सीरीज की भारी डिमांड है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक 500 का 786 नोट 3 लाख तक, जबकि दो नोट 6 लाख में बेचे गए. कुछ लिस्टिंग तो 15 लाख तक पहुंच चुकी थीं. eBay पर फिलहाल एक 500 रुपये का 786 से शुरू होने वाला नोट करीब US $1,971 यानी लगभग 1.60 लाख रुपये में लिस्टेड है. सोचिए… अगर आपके पास ऐसा नोट है, तो ऑनलाइन बेचना भी काफी आसान है. बस eBay पर अकाउंट बनाएं, नोट की क्लियर फोटो डालें जिसमें नंबर साफ दिखे. फिर खरीदार खुद आपके पास चलकर आएंगे.
यह ट्रेंड बनने के साथ-साथ विवाद भी बढ़ा. पिछले साल कई प्लेटफॉर्म्स को हाई कोर्ट से नोटिस मिले थे कि करंसी की बिक्री को लेकर नियम स्पष्ट नहीं हैं. eBay ने भी कहा था कि उनके यहां कई डाउटफुल लिस्टिंग्स मिली हैं, जिन पर असली खरीद-फरोख्त नहीं होती. इसका मतलब यह है कि डिमांड और भावनाएं दोनों असली हैं, लेकिन हर ऑनलाइन लिस्टिंग भरोसेमंद नहीं होती. इसलिए अगर आपके पास 786 वाला नोट है और आप बेचना चाहते हैं, तो सावधानी बेहद जरूरी है.
1. क्या हर 786 वाला नोट महंगा बिकता है?
नहीं, नोट की कीमत उसकी हालत, रेयरिटी और सीरीज पर निर्भर करती है.
2. क्या ऑनलाइन 786 नोट बेचना पूरी तरह लीगल है?
सीधे बिक्री नियमों में धुंधलापन है. इसलिए भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर सावधानी से लिस्टिंग कर सकते हैं.
3. क्या पुराने 10, 20, 50 के नोट में भी 786 की कीमत हाई होती है?
हां, अगर वे रेयर सीरीज में हों तो कलेक्टर्स ज्यादा आपको पैसे दे सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें General Knowledge की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.