Hindi

पहलगाम हमले से लेकर प्लेन क्रैश तक: साल 2025 के वो दर्दनाक हादसे, जिन्होंने सैकड़ों जिंदगियां उजाड़ दी! आंकड़े उड़ा देंगे होश

Written By: Azhar Naim Updated by: Azhar Naim
Updated Date:December 14, 2025 10:07 PM IST

साल 2025 अब खत्म होने को है, आज से कुछ ही दिनों बाद पूरी दुनिया नए साल 2026 का जश्न झूमेगी. लेकिन साल 2025 भारत के लिए बहुत मश्किल भरा रहा. इस साल में भारत में कई ऐसी घटनाएं हुई, जिसे भूला आसान नहीं है. आइए जानते हैं 2025 की वह हादसे जिनकी चींख आज भी कानों में गूंजती है.

Advertising
Advertising

साल 2025 भारत के लिए बेहद कठिन और दर्दनाक साबित हुआ. यह साल सिर्फ तारीखों और घटनाओं का सिलसिला नहीं रहा, बल्कि ऐसे हादसों से भरा रहा जिन्होंने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी और उन्हें एक बुरी याद के साथ छोड़ दिया. कहीं धार्मिक आस्था मातम में बदल गई, तो कहीं खुशी का जश्न चीख-पुकार में तब्दील हो गया. इन घटनाओं ने साफ कर दिया कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और जिम्मेदारी में थोड़ी सी चूक कितनी भारी पड़ सकती है. 2025 ने बार-बार यह सवाल खड़ा किया कि आखिर लापरवाही की कीमत आम लोग क्यों चुकाते हैं.

महाकुंभ के दौरान मची भगदड़

साल की शुरुआत प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान हुई दर्दनाक भगदड़ से हुई. 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. अचानक वहां हालात बेकाबू हो गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए और चीख-पुकार मच गई. शुरुआती रिपोर्ट्स में 30 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई और दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए. बाद में यह संख्या और बढ़ने की बात सामने आई.

रेलवे स्टेशन पर भगदड़ और आतंक का हमला

महाकुंभ के बाद 15 फरवरी 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक और भयावह हादसा हुआ. जहां प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी. ट्रेन लेट होने और प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह से भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

देश इस दुख से बाहर निकला ही था कि, कुछ ही हफ्तों बाद 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया.

आईपीएल और मुंबई लोकल हादसा

ये मामले यही नहीं रुके, 4 जून 2025 को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न उनके फैंस के लिए भारी पड़ गया. जीत की खेशी मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और अव्यवस्था के चलते भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए. इसके कुछ दिन बाद 9 जून 2025 को मुंबई में लोकल ट्रेन हादसा सामने आया, जहां भीड़ के कारण यात्रियों के गिरने से चार लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हो गए. दोनों घटनाओं ने भीड़ और सुरक्षा की गंभीर समस्या को उजागर किया.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश

12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा पूरे साल की सबसे भयावह घटना बनकर सामने आया. एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेक-ऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया. विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई. विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा, जिससे जमीन पर मौजूद लोगों की भी जान गई. यह हादसा भारत के सबसे खतरनाक विमान हादसों में गिना गया और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

मंदिर में भगदड़

साल के अंत में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई. अव्यवस्था के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं और एक बच्चा शामिल था. साल 2025 ने बार-बार यह सिखाया कि चाहे धार्मिक आयोजन हो, यात्रा हो या जश्न, सुरक्षा और व्यवस्था को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है. यह साल हादसों का साल बन गया, एक तरफ लोग आने वाले साल की राह देख रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि 2026 सबसे ज्यादा खुशी का साल हो.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें