GK: भारत के किस राज्य का क्षेत्रफल इजरायल के बराबर है? जवाब सुन आपको यकीन नहीं होगा

General Knowledge Quiz: कॉम्पिटीटिव एग्जाम में अक्सर जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं. इस स्टोरी में हम आप के लिए ऐसे ही कुछ प्रश्न लेकर आए हैं.

Published date india.com Updated: March 17, 2025 7:41 PM IST
GK
GK
General Knowledge Quiz: कॉम्पिटीटिव एग्जाम में अक्सर जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं. इसके साथ ही लोग आम जिदंगी में भी लोग सामान्य ज्ञान जुड़े सवाल पूछते हैं. कुछ लोग इन सवालों का जवाब फटाक से दे देते हैं. अगर आप भी किसी सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं या फिर जनरल नॉलेज में रूचि रखते हैं तो इस स्टोरी में हम आप के लिए कुछ सवाल लेकर आए हैं, तो दीजिए इन सवालों का जवाब. आप चाहे तो इन सवालों के जवाब को आप नोट करके रख सकते हैं.

किस भारतीय बैंक की सबसे ज्यादा शाखाएं हैं?

जवाब: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इस बैंक की 2 जून 1806 में हुआ था.

हैदराबाद किस नदी के किनारे स्थित है?

जवाब: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे बसा है.

भारत के किस-राज्य का क्षेत्रफल इजरायल के बराबर है?

जवाब: इजराइल का क्षेत्रफल लगभग  21,937 वर्ग किलोमीटर और वहीं भारतीय राज्य मिजोरम का क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किलोमीटर है. इस लिए कहा जाता है की भारत का ये राज्य इजराइल के बराबर है.

वर्तमान में भारत का सीजेआई कौन है? 

जवाब: वर्तमान में भारत के सीजेआई न्यायमूर्ती संजीव खन्ना है. इन्होंने जस्टिस डी वाई चंद्रचूंड की जगह ली है.

इंसान के शरीर का कौन-सा अंग आग में नहीं जलता है?

जवाब: इंसान के दांत आग में पूरी तरह नहीं जलते, क्योंकि वे कैल्शियम फॉस्फेट से बने होते हैं, जो बहुत मजबूत होता है और आग में नहीं जलता.

किस जीव के पेट में दांत होता है?

जवाब: केकड़ा दुनिया का एक ऐसा अजीबोगरीब जानवर है जिसकी दांत पेट में पाया जाता है.

इस तरह के कई सवाल प्रतियोगी परिक्षाओं में पूछे जाते हैं. इन सवालों का जवाब देने में कई लोगों का माथा घूम जाता है. उम्मीद है की आपने भी इन सवालों का सहीं जवाब दिया होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें General Knowledge की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.