What Does The Red Circle On The Japanese Flag Mean Gk Fact
जापान के झंडे में लाल बिंदु का क्या होता हैं मतलब? जवाब में UPSC के महाराथी भी फेल
Red Circle In Japanese Flag: दुनिया के हर देश खुद का एक झंड़ा है और उसमें बनी चीजों का मतलब भी होता है. इसी तरह जापान के झंडे में एक लाल गोला या बिंदु बना है. जिसके के होने का मतलब कई लोगों का मालूम नहीं हैं.
Red Circle In Japanese Flag: हर रोज हम लोगों की नजरों के सामने कई सारी चीजें आती हैं. हम लोग उन्हें देखते है और आग चल देते है. ऐसे गिने चुने लोग होते हैं, जिनके मन में उस चीज को लेकर सवाल आता है कि ये ऐसा क्यों होगा, इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. आपने भी अक्सर कुछ देखने के बाद सोचा होगा या फिर गूगल पर सर्च किया होगा और उसे नजरअंदाज करके आगे चल देते होंगे. इसी कड़ी आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी जानकारी देने वाले है. जिसे आप कई बार देख चुके है लेकिन उसके लेकर मन में सवाल नहीं आया होगा. हम बात कर रहे है जापान के राष्ट्रीय झंडे के बारे में, जिस पर एक लाल रंग का बिंदु होता है. आइए जानते है इसके बारे में.
जापान के झंडे में लाल बिंदु का मतलब
आपने कई बार जापान का झंडा तो देखा होगा जैसे किताबों में, सोशल मीडिया और फिर कई खबरों में भी आदि. जापान के झंडा सफेद रंग का होता है और इसके ठीक बीच के स्थान एक लाल बिंदु बना है. इसके देखने पर क्या आपके मन कभी सवाल आया है कि इस लाल बिंदु का मतलब हो सकता है.
आपको बता दें कि, जापान के झंडे को हिनोमारू कहा जाता हैं और इसके एकदम बीचोंबीच स्थित लाल बिंदु उगते सूरज का प्रतीक है. दुनिया जापान को निहोन के नाम से बुलाया जाता है और इसका अर्थ है ‘उगते सूरज की भूमि’ और झंडे का डिजाइन इसका ही संकेत माना जाता है.
जापान के झंडे का ऐतिहासिक सफर
जापान अपने वर्तमान झंडे को साल 1854 में ऑफिशियल अपनाया था. उस दौर में जापान यूरोपीय देशों से व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधो को स्थापित करने में लगा हुआ था. शुरूआती दौर में झंडे का उपयोग पानी के जहाजों और विदेश की धरती पर जापान कूटनीतिक ताकत दिखानें में करता था. साल 1870 में इसके नियम और डिजाइन तय होते है. इसके बाद 19वीं सदी में बने पुराने झंडे से जुड़े कानूनों को ठीक करने और साफ-साफ अपडेट करने के लिए जापान की संसद ने 13 अगस्त 1999 को इस झंडे को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का ऐलान कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें General Knowledge की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.