सारे ग्रह गोल ही क्यों हैं? टेढ़ी-मेढ़ी क्यों नहीं होती इनकी बनावट, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Science Facts in Hindi: हम अक्सर आसमान में चमकते सितारों और ग्रहों को देखते हैं और उनके बारे में पढ़ते हैं. ऐसे में क्या कभी आपने सोचा की ये गोल ही क्यों होते हैं. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में यहां...

Published date india.com Published: September 22, 2025 11:56 PM IST
why planets are round
why planets are round

Science Facts in Hindi: हम अक्सर आसमान में चमकते सितारों और ग्रहों को देखते हैं और उनके बारे में पढ़ते हैं. बच्चे से लेकर बड़े तक सभी यह जानना चाहते हैं कि ये ग्रह गोल क्यों होते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि धरती, मंगल या सूर्य टेढ़े-मेढ़े क्यों नहीं हैं? इसका जवाब जानना विज्ञान के लिए भी बेहद रोचक विषय है.

क्यों गोल होते हैं ग्रह?

वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहों का गोल आकार बनाने में गुरुत्वाकर्षण बल सबसे अहम भूमिका निभाता है. जब कोई ग्रह बनता है या बड़ा होता है, तो उसकी ग्रैविटी उसके सभी कणों को केंद्र की ओर खींचती है. यही कारण है कि बड़े ग्रह हमेशा गोल आकार में आते हैं. इसके अलावा, ग्रह किस पदार्थ से बने हैं, यह भी आकार को प्रभावित करता है. उदाहरण के लिए, सूर्य मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से बना है, जिससे इसका गोल आकार बनना आसान होता है.

घूर्णन भी बनती है वजह

इसके साथ ही ग्रहों का घूर्णन भी उनकी गोल आकृति को प्रभावित करता है. जब किसी पिंड का द्रव्यमान बढ़ता है, तो वह घूमने लगता है. यह घूर्णन शक्ति उसके कणों को एक समान रूप से फैलने में मदद करती है और गोल आकार को बनाए रखती है. यही कारण है कि पृथ्वी, चंद्रमा, मंगल और अन्य बड़े ग्रह गोल दिखाई देते हैं, जबकि छोटे पिंड, जैसे छोटे क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड अक्सर अनियमित आकार के होते हैं.

पूरी तरह से गोल नहीं होते हैं ग्रह

पृथ्वी को लेकर वैज्ञानिक बताते हैं कि यह पूरी तरह से चिकना गोला नहीं है. इसकी सतह पर कुछ हिस्से उभरे हुए हैं और कुछ हिस्से धंसे हुए हैं, फिर भी इसका सामान्य आकार गोल है. वैज्ञानिकों की रिसर्च से पता चलता है कि गुरुत्वाकर्षण और घूर्णन मिलकर ग्रहों को स्थिर और गोल आकार देते हैं. यही वजह है कि हमारे सौरमंडल के बड़े ग्रह हमेशा गोल दिखाई देते हैं और टेढ़े-मेढ़े नहीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें General Knowledge की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.