मिनिमम पासिंग मार्क्स की वजह नहीं जानते होंगे आप
इस समय ज्यादातर राज्यों में बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं. इजरायल-ईरान की जंग के चलते कुछ देशों में CBSE बोर्ड के एग्जाम नहीं कराए जा पाए हैं. क्लास परफॉर्मेंस के बेसिस पर बच्चों को पास या फेल किया जाएगा. जब भी क्लास में पास या फेल होने की बात आती है, तो मिनिमम पासिंग मार्क्स रूल का जिक्र जरूर होता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि 33% को ही पासिंग मार्क्स क्यों माना जाता है?