टेकऑफ के साथ टूटी जीवन की डोर, एक झटके में खत्म हो गईं 240 से ज्यादा जिंदगियां – यहां पढ़ें अहमदाबाद विमान हादसे के अब तक के सभी बड़े अपडेट्स

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 240 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. हादसे से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में यहां जानें...

Published date india.com Published: June 12, 2025 11:37 PM IST
टेकऑफ के साथ टूटी जीवन की डोर, एक झटके में खत्म हो गईं 240 से ज्यादा जिंदगियां – यहां पढ़ें अहमदाबाद विमान हादसे के अब तक के सभी बड़े अपडेट्स
Photo From Reuters

एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने फ्लाइट नंबर एआई171 के साथ गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान अचानक नीचे आया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इनमें टेकऑफ के बाद फ्लाइट हवा में नजर आई और चंद सेकेंड में ही वह क्रैश होकर जमीन पर गिर गई.

हादसे के बाद अब घटनास्थल की क्या स्थिति है? विमान जिस बिल्डिंग से टकराया उसका क्या हुआ? प्लेन क्रैश में कितने लोगों ने जान गंवाई? इन सभी बड़ी खबरों को आप हमारी इस खबर के साथ पढ़ सकेंगे. चलिए जानते हैं हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी 10 बड़ी खबरें-

  • हादसे से कुछ सेकंड पहले ही पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल दी, जिससे संकेत मिलता है कि कोई आपात स्थिति है. मगर, ये काम नहीं आया और इस हादसे में 240 से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी.
  • अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवार 1 शख्स चमत्कारिक रूप से जीवित बच गया, जबकि बाकी सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  • टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने ऐलान किया है कि इस दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है. उनके परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी. साथ ही घायलों का पूरा मेडिकल खर्च उठाया जाएगा.
  • इसके अलावा, टाटा ग्रुप ने BJ मेडिकल कॉलेज (जिस बिल्डिंग से विमान) टकराया उसके लिए हॉस्टल निर्माण में सहयोग देने की भी घोषणा की है. इससे पीड़ितों के लिए मेडिकल सुविधाएं और संसाधन बेहतर होगा.
  • अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani Died) की भी दुखद मौत हो गई. उनकी मृत्यु की पुष्टि बीजेपी नेता सी. आर. पाटिल ने की है.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस विमान में कुल मिलाकर देश और विदेश के 230 यात्री, 12 क्रू मेंबर सवार थे. विमान में सवार एक यात्री के बचने की खबर है.
  • उन्होंने ये भी बताया कि गरमी और सवा लाख लीटर ईंधन जो विमान के अंदर था, उसकी वजह से किसी को बचाने का मौका नहीं मिला. शवों को पहंचाने के लिए करीब 1 हजार से ज्यादा DNA टेस्ट करने पड़ेंगे.
  • भारतीय सेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं. 500 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं और पीड़ितों को ढूंढकर निकाल रहे हैं. सेना के 130 जवानों की अलग-अलग टीमें त्वरित मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों के लिए बनाई गई हैं.
  • घटना के बाद मृतकों की पहचान के लिए DNA सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सैंपल BJ मेडिकल कॉलेज के कसोटी भवन में लिए जा रहे हैं. अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने मृतकों के परिजनों (माता-पिता या बच्चों) से अपील की है कि वो आकर DNA सैंपल जमा कराएं, ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके.
  • विमान हादसे के बाद एअर इंडिया (Air India) हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है. घटनास्थल पर NDRF, BSF के अलावा सेना की टीमें भी रेस्क्यू में जुटी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.