गुजरात में 5 दिन की बारिश से कितना नुकसान? पता लगाएगी IMC टीम, गृह मंत्रालय ने किया गठन

Gujarat Flood: छब्बीस और 27 अगस्त को गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई. राज्यभर में बारिश और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है. नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक टीम गठित की है.

Published date india.com Published: September 1, 2024 6:17 PM IST
गुजरात में 5 दिन की बारिश से कितना नुकसान? पता लगाएगी IMC टीम, गृह मंत्रालय ने किया गठन

अगस्त के आखिरी दिनों के दौरान यानि (25 से 30 अगस्त) के बीच राजस्थान और गुजरात के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण गुजरात में बहुत बारिश हुई. राज्यभर में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की है.

बाढ़ से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए टीम का गठन

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, टीम शीघ्र ही गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगी, जहां 25 से 30 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हुई थी. बयान में कहा गया, कि गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) का गठन किया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान गरीब होकर भी भारत को देता है ये 10 अनमोल चीजें, इनके बिना ठप हो जाएंगे हमारे कई काम

गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान में आगे कहा गया, कि गृह मंत्रालय इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है. यदि वे व्यापक नुकसान की सूचना देते हैं, तो वहां भी आईएमसीटी को भेजा जाएगा.

हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश

आपको बता दें कि इस साल मानसून के दौरान कुछ अन्य राज्य भी भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं. गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बयान में कहा गया कि अगस्त 2019 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस वर्ष आईएमसीटी का गठन किया. जिसने बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित असम, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों का दौरा किया. साथ ही उनके ज्ञापन का इंतजार किए बिना मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.