
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Gujarat News: भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे, भाजपा विधायकों की बैठक में चुने गए विधायक दल के नेता. बैठक में बीजेपी विधायक कनु देसाई ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद विधायकों ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, आज शाम 4 बजे भूपेंद्र पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ दिल्ली आएंगे और पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.
भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में किन-किन चेहरों को शामिल किया जाएगा, इस पर बैठक में चर्चा की जाएगी. इसके बाद गुजरात मंत्रिमंडल केमंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर केंद्रीय नेतृत्व लगाएगा.
जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र पटेल का शपथग्रहण समारोह का 12 दिसंबर को होगा. इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे.
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 156 सीटें जीती हैं. ये जीत एक रिकॉर्ड जीत है, जो बीजेपी ही नहीं, बल्कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ये सातवीं जीत है. बीजेपी ने 1995 से अबतक अपने दम पर सात बार चुनाव जीती है.
इससे पहले 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने गुजरात में 149 सीटों पर जीत हासिल की थी और सरकार बनाई थी. लेकिन इसके बाद से कांग्रेस हर बार गुजरात का चुनाव हारती ही रही और कभी सरकार नहीं बना सकी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.