गुजरात सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जडेजा की पत्नी रिवाबाको सौंपी गई ये जिम्मेदारी, जानिए अन्य नेताओं को कौन-सा मंत्रालय मिला?

Gujarat Cabinet Expansion 2025: गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई कैबिनेट के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है. आइए जानते हैं नए मंत्रिमंडल में किसको कौन-सा विभाग मिला.

Published date india.com Published: October 17, 2025 9:03 PM IST
गुजरात सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जडेजा की पत्नी रिवाबाको सौंपी गई ये जिम्मेदारी, जानिए अन्य नेताओं को कौन-सा मंत्रालय मिला?

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई कैबिनेट के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने कई बड़े विभाग अपने पास ही रखे हैं, जिनमें सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार, योजना, प्रवासी गुजराती, राजस्व और आपदा प्रबंधन, सड़क और भवन, पूंजी परियोजनाएं, नर्मदा, कल्पसर, खान और खनिज, बंदरगाह, सूचना और प्रसारण जैसे विभाग शामिल हैं. आइए खबर के माध्यम से जानते हैं किस मंत्री को कौन से विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

हर्ष सांघवी को फिर मिला गृह विभाग

नई कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री हर्ष रमेशकुमार सांघवी को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही उन्हें पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, निषेध और उत्पाद शुल्क जैसे अहम विभाग भी दिए गए हैं. हर्ष सांघवी को नागरिक सुरक्षा, ग्राम रक्षक दल, खेल, युवा सेवा, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे डिपार्टमेंट भी सौंपे गए हैं.

वित्त और विकास से जुड़े मंत्रालयों का बंटवारा देखें

वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी कनुभाई मोहनलाल देसाई को दी गई है, जिन्हें शहरी विकास और शहरी आवास जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी मिले हैं. वहीं, जितेंद्रभाई वाघाणी को कृषि, पशुपालन और सहकारिता की कमान सौंपी गई है, जबकि रुशीकेश पटेल को ऊर्जा, पंचायत और संसदीय कार्य मंत्रालय मिला है. इसके अलावा कुनवरजी बावलिया को श्रम और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. यह बंटवारा दिखाता है कि सरकार ने आर्थिक और ग्रामीण विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर खास ध्यान दिया है.

रविंद्र जडेजा की पत्नी को कौन-सा मंत्रालय मिला?

राज्य मंत्रियों की बात करें तो ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल को जल संसाधन और जलापूर्ति का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, जबकि डॉ. मनीषा वकील को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है. इसी तरह प्रफुल पंसेरिया को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. रिवाबा जडेजा, जो क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी हैं उन्हें प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्रालय मिला है. यह नया वितरण बताता है कि सरकार ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों पर भी भरोसा जताया है, ताकि हर क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक तालमेल कायम हो सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.