Gujarat Polls: क्या विरमगाम में BJP के लिए 'चमत्कार' कर सकेंगे हार्दिक पटेल? 10 साल के कांग्रेस का है कब्जा, क्या कहते हैं समीकरण

Gujarat Viramgam Seat: अहमदाबाद जिले की विरमगाम सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

Written by: Parinay Kumar
Published: November 25, 2022, 12:21 AM IST

Hardik Patel Viramgam Seat: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी जोर-आजमाइश कर रही है. राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं. सभी पार्टियां चुनाव-प्रचार में जी-जान से जुटी हुई हैं. इन सबके बीच गुजरात विधानसभा चुनाव में कई खास सीटों की चर्चा हो रही है. इनमें से एक नाम अहमदाबाद जिले की विरमगाम (Viramgam Seat) का भी है जो हॉट सीट (Gujarat Hot Seat) बन गई है. इसकी वजह भी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट पर पाटीदार आंदोलन के चेहरा रहे हार्दिक पटेल (Hardik Patel) को मैदान में उतारा है. साल 2017 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) ने कब्जा जमाया था. इस सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होना है.

क्या है इस सीट का इतिहास (History Of Viramgam Seat)

विरमगाम सीट पर बीते 10 साल के कांग्रेस का कब्जा रहा है. साल 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. तेजश्रीबेन दिलीप कुमार पटेल को मैदान में उतारा था. हालांकि कांग्रेस के लाखाभाई भीखाभााई भरवाड़ ने उन्हें हरा दिया. कांग्रेस उम्मीदवार को 76 हजार 178 वोट मिले थे. जबकि BJP के उम्मीदवार ने 69,630 वोट हासिल किए थे. इससे पहले 2012 में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस सीट को जीता था. BJP के पास साल 2002 से यह सीट थी. उससे पहले 1998 में कांग्रेस और 1995 में यहां भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का कब्जा था.

क्या हार्दिक पटेल करेंगे कोई करिश्मा?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी के लिए करिश्माई साबित होंगे. इस सीट पर हमेशा मुकाबला लगभग कांटे का ही रहा है. ऐसे में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हार्दिक पटेल क्या इस बार अपनी पुरानी पार्टी के नेता को यहां मात दे सकेंगे. इस सीट पर अब तक छह बार चुनाव हुए हैं. इनमें 3 बार कांग्रेस जीती है, जबकि 3 बार यह सीट बीजेपी के पास रही है. कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो इस बार भी यहां मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है. हालांकि हार्दिक अगर बीजेपी के लिए यह सीट जीतते हैं तो यहां एक बार फिर बीजेपी का दबदबा साबित हो जाएगा. लेकिन बीते 2 चुनाव से यह सीट कांग्रेस के पास है.

किस पार्टी ने किसे दिया टिकट (Viramgam Candidate List)

अहमदाबाद जिले की विरमगाम सीट (Viramgam Seat) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हार्दिक पटेल (Hardik Patel Seat) को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, इस सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा विधायक लाखाभाई भारवाड़ (Lakhabhai Bharwad) को ही एक बार मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी की तरफ से कुवरजी ठाकोर पर दारोमदार है.

विरमगाम सीट पर कब होना है चुनाव (Viramgam Seat Election Date)

अहमदाबाद जिले की विरमगाम सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में 1 दिसंबर को वोटिंग होगी.

पिछली बार क्या का क्या था चुनाव परिणाम

गुजरात में 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं. प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो उस समय भाजपा को 49.05, जबकि कांग्रेस को 42.97 फीसदी मत मिले थे. गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें है और बहुमत का आंकड़ा 92 है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.