Jamnagar North Assembly Constituency: गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से जामनगर उत्तर भी एक है. यह विधानसभा सीट जामनगर जिले के अंतर्गत आती है और साल 2008 में परिसीमन (Delimitation) के बाद पहली बार अस्तित्व में आई है. गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के तहत दो चरणों में मतदान हो रहा है. पहला चरण 1 दिसंबर को और दूसरे चरण में 5 दिसंबर 2022 को मतदान होगा. जामनगर विधानसभा सीट के लिए मतदान पहले चरण में 1 दिसंबर को होगा. गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर 2008 को घोषित किए जाएंगे.
गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होगा, बाकी कि 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जडेजा धर्मेंद्रसिंह मेरूभा (हकुभा) ने कांग्रेस नेता अहिर जीवनभाई करूभाई कुंभरवाडिया को 40 हजार, 963 मतों से हराया था. इस बार भाजपा ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.
रिवाबा जडेजा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं. उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार बिपेंद्रसिंह जडेजा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करसन करमुर से है. ज्ञात हो कि AAP उम्मीदवार करसन करमुर एक साल पहले तक भाजपा के ही सदस्य थे.
साल 2011 की जनगणना के अनुसार जामनगर उत्तर में कुल 3 लाख, 40 हजार, 277 की जनसंख्या है और यह पूरा क्षेत्र शहरी है. यहां अनुसूचित जाति (ST) की जनसंख्या 6.9 फीसद और अनुसूचित जनजाति (ST) की पॉपुलेशन 0.57 फीसद है. साल 2022 की वोटर लिस्ट के अनुसार उत्तर जामनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख, 57 हजार, 287 मतदाता हैं और यहां कुल 288 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं.
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान यहां 63.58 फीसद मत बड़े थे, जब 2017 के विधानसभा चुनाव में 65.5 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर जामनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को कुल 58.95 फीसद और कांग्रेस को 30.31 प्रतिशत वोट मिले थे. बाच 2019 के लोकसभा चुनावों की करें तो भाजपा को 66.12 फीसद और कांग्रेस को 28.45 प्रतिशत मत मिले थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.