
Mangal Yadav
मंगल यादव India.com Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हैं. मई 2011 से हरियाणा न्यूज चैनल के साथ करियर की शुरुआत करने के बाद साधना न्यूज, न्यूज1इंडिया चैनल और पत्रिका ... और पढ़ें
Aravalli Gujarat election result 2022 Updates: अरावली जिले में मतगणना खत्म हो गई है. जिले की तीनों सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. बयाड (Bayad) से निर्दलीय धवलसिंह नरेंद्रसिंह जाला (DHAVALSINH NARENDRASINH ZALA) चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार भीखिबेन गिरवतसिंह परमार (BHIKHIBEN GIRVATSINH PARMAR) को चुनाव हराया. यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्रसिंह शंकरसिंह वाघेला तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, आम आदमी पार्टी को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा. आप को 5900 से ज्यादा वोट मिले.
भिलोड़ा (Bhiloda) में बीजेपी उम्मीदवार पीसी बरांदा (P.C.Baranda) चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी के रूपसीभाई बाबूभाई भगोरा (Rupsibhai Babubhai Bhagora) को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. यहां पर आम आदमी पार्टी को 61000 से ज्यादा वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार को 42000 से अधिक मत मिले. कांग्रेस यहां पर तीसरे स्थान पर रही.
मोडासा से बीजेपी उम्मीदवार भीखूसिंहजी भीकूसिंहजी परमार चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने काग्रेस उम्मीदवार ठाकोर राजेंद्रसिंह शिवसिंह (THAKOR RAJENDRASINH SHIVSINH) को 30 हजार से ज्यादा वोटो से हराया. यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर राजेंद्रसिंह हिम्मतसिंह परमार तीसरे स्थान पर रहे. आप को यहां पर 14700 से ज्यादा वोट मिले.
मोडासा से बीजेपी उम्मीदवार भीखूसिंहजी भीकूसिंहजी परमार चुनाव जीत गए हैं
भिलोड़ा (Bhiloda) में बीजेपी उम्मीदवार पीसी बरांदा (P.C.Baranda) चुनाव जीत गए हैं
बयाड (Bayad) से निर्दलीय धवलसिंह नरेंद्रसिंह जाला (DHAVALSINH NARENDRASINH ZALA) चुनाव जीत गए हैं
दाहोद सीट से बीजेपी प्रत्याशी कनैयालाल बचूभाई किशोरी ने जीत दर्ज कर ली है.
गुजरात में 5 सीटों के नतीजे घोषित, 4 पर बीजेपी की जीत, कांग्रेस 1 पर जीती
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अब तक खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से कुल 18,998 मतों से आगे चल रहे हैं