Rajneesh
रजनीश सिंह बीते 5 साल से संस्थागत पत्रकारिता कर रहे हैं. देश-दुनिया और राजनीति की खबरों के अलावा टेक्नॉलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़े अपडेट अपनी तरफ खींचते हैं. ... और पढ़ें
Junagadh Assembly Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) की मतगणना जारी है. जूनागढ़ जिले में 5 विधानसभा सीटें माणावदर, जूनागढ़, विसावदर, केशोद, मंगरोल हैं.
जूनागढ़ सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीटिंग विधायक भीखाभाई गलाभाई जोशी (Bhikhabhai Galabhai Joshi) तो बीजेपी ने संजय सुखाभाई कोराडिया (Sanjay Sukhabhai Karodia) और आम आदमी पार्टी ने चेतन गजेरा (Chetan Gajera) पर भरोसा दिखाया.
जूनागढ़ विधानसभा सीट को बीजेपी का पुराना गढ़ माना जाता था, लेकिन 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने गेम पलट दिया था. कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई गलाभाई जोशी (Bhikhabhai Galabhai Joshi) को कुल 76,850 वोट प्राप्त हुए थे. तो वहीं बीजेपी के प्रत्याशी मशरु महेन्द्रभाई लिलाधरभाई को 70,766 वोट मिले थे. दोनों के बीच जीत हार का अंतराल मात्र 6,084 वोटों का था.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.