
Mangal Yadav
मंगल यादव India.com Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हैं. मई 2011 से हरियाणा न्यूज चैनल के साथ करियर की शुरुआत करने के बाद साधना न्यूज, न्यूज1इंडिया चैनल और पत्रिका ... और पढ़ें
Mahisagar Gujarat Election Result 2022 Update: माहीसागर जिले में हुए चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है. लूनावाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह चौहान चुनाव जीत गए हैं.लूनावाड़ा में बीजेपी दूसरे स्थान पर रही. निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश पुरुषोत्तमभाई पटेल (जे.पी.) को 43000 हजार से अधिक वोट मिले.वह तीसरे नंबर पर रहे. आप उम्मीदवार को नटवरसिंह मोतीसिंह सोलंकी को 5900 से ज्यादा वोट मिले. आप चौथे नंबर पर रही. वहीं, खंत शकनभाई मोतीभाई (KHANT SHAKANBHAI MOTIBHAI) पांचवे नंबर पर रहे. उन्हें 9500 से ज्यादा वोट मिले.
उधर, संतरामपुर में बीजेपी उम्मीदवार डॉ. कुबेरभाई डिंडोर चुनाव जीत गए हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार गेंदालभाई मोतीभाई डामोर दूसरे नंबर पर रहे. निर्दलीय बाबूभाई हीराभाई डामोर तीसरे नंबर रहे. यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पर्वतभाई अखामाभाई वागड़िया चौथे नंबर रहे. आप को यहां पर 24500 से ज्यादा वोट मिले.
संतरामपुर में बीजेपी उम्मीदवार डॉ. कुबेरभाई डिंडोर चुनाव जीत गए हैं.
लूनावाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह चौहान चुनाव जीत गए हैं
लूनावाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार गुलाबसिंह सोमसिंह चौहान 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
संतरामपुर में निर्दलीय बाबूभाई हीराभाई डामोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
लूनावाड़ा में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, कांग्रेस उम्मीदवार 240 वोट से आगे
लूनावाड़ा में बीजेपी लगातार आगे चल रही है
मतगणना शांतिपूर्वक जारी है. शुरुआती रूझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखी जा रही है.