Breaking News: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी (Bittu Bajrangi) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. बिट्टू बजरंगी नूंह हिंसा (Nuh Violence) का आरोपी है. सीआईए ने बजरंग दल के बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. हरियाणा के नूंह में हाल में हुई हिंसा को भड़काने का आरोप बिट्टू बजरंगी पर है. बिट्टू बजरंगी के खिलाफ कई धाराओं में मुक़दमे दर्ज किये गए हैं.
ASP उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. बिट्टू बजरंगी को नूंह के तावड़ू थाने की CIA टीम ने फरीदाबाद स्थित उसके घर से बेहद नाटकीय तरीके गिरफ्तार किया था. एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें बिट्टू एक गली में भागता दिख रहा है, जिसके पीछे सादी वर्दी में पुलिस के जवान दौड़ रहे हैं. अंत में बिट्टू उनकी गिरफ्त में आ ही जाता है. पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया.
देखें VIDEO
मालूम हो कि बिट्टू बजरंगी का वीडियो 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के जुलूस से ठीक पहले वायरल हुआ था. बजरंगी 9 रक्षक बजरंग दल की फरीदाबाद इकाई का प्रमुख है, लेकिन बजरंग दल ने बिट्टू बजरंगी से किसी भी तरह का सम्बन्ध होने से इंकार कर दिया. बजरंग दल ने ट्वीट करके कहा कि बिट्टू बजरंगी उनके संगठन का सदस्य नहीं है.
बता दें कि नूंह में हिंसा भड़कने से पहले बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें कई ऐसी बातें थीं जो भड़काऊ थीं. माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऐसे वीडियो से माहौल खराब हुआ और हिंसा भड़की. ये वीडियो बाकायदा शूट किया गया था और फिर इसे वायरल किया गया. इसके बाद हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में सांप्रदायिक झड़पों में छह लोगों की जान चली गई.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.