By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कैसे मिलेगी हरियाणा में बिजली मुफ्त मुफ्त मुफ्त, क्या है सीएम बनते ही अभय चौटाला का प्लान
इंडिया.कॉम से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, दोनों ही पार्टियों ने सिर्फ प्रदेश की जनता और देश की जनता को धोखा दिया है.
इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि वह दो सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. चौटाला ने कहा है कि वह सीएम मटेरियल हैं और अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत मिलती है तो वो सीएम बनेंगे और अगर बहुमत नहीं मिलती है तो वह विपक्ष में बैठकर जनता की आवाज बने रहेंगे. हालांकि, उन्होंने सूबे के युवा बेरोजगारों को गुजारा भत्ता 21000 रुपये महीने दिए जाने से लेकर बिजली मुफ्त में दिए जाने तक का लोकलुभावन वादा भी किया है.
इंडिया.कॉम से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “दोनों ही पार्टियों ने सिर्फ प्रदेश की जनता और देश की जनता को धोखा दिया है.”
चौटाला ने कहा कि कैसे हरियाणा की जनता ने कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस किया है. अगर कांग्रेस का राज अच्छा होता तो सूबे से उसकी सत्ता से बाहर नहीं जाती. 10 वर्ष में कांग्रेस ने किसान को लूटा है. यही नहीं पिछले दस वर्षों में दिल्ली एनसीआर के एरिया की 72000 स्क्वायर फीट जमीन एक्वायर की गई जिसके बाद कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा. वहीं बीजेपी की बात करें तो सूबे की जनता ने एक मौका दिया वो भी जिन वायदों के साथ आए थे वो पूरा नहीं किया और जनता ठगा सा महसूस कर रही है.”
यह भी पढ़ें: हरियाणा में कौन हो सकता है कांग्रेस का CM चेहरा? जानें- रेस में किसका नाम है सबसे आगे
‘मैं ही हूं सीएम मटेरियल’
हालांकि, अभय चौटाला यह कहने से नहीं चूक रहे हैं कि इस बार के चुनाव में उनकी ही सरकार राज्य में आएगी. वह कहते हैं कि हरियाणा के लोगों का कांग्रेस में भरोसा नहीं है. वह यह भी कहते हैं कि लोगों का कांग्रेस में भी भरोसा नहीं है और दूसरा इसमें बहुत बड़ा बिखराव है. हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के हर बड़े नेता के अपने अपने उम्मीदवार हैं. सुरजेवाला, दिपेंद्र सिंह हुड्डा, राहुल गांधी के भी अपने उम्मीदवार हैं. ऐसे में लोगों का विश्वास डगमगा रहा है.
हमारी पार्टी जो कहती है वह करती है
चौटाला कहते हैं,’अब लोगों को विश्वास किसी पर है तो हमारी पार्टी पर है जो कहती है वो करती है.’
हमने वादा नहीं किया है हमने कहा है कि ‘हमने ये करना है.’ और जैसे ही हम सत्ता में आए हमने वो किया है. अब बसपा से गठबंधन के बाद मजदूर और किसान, दलित और किसान इकट्ठा हो गए हैं और आने वाले समय में वो हमपर भरोसा करेंगे और हमें मौका देंगे.
‘ 8-9 वायदे किए हैं हमने, वही हमें जिताएंगे’
अभय चौटाला ने विशेष बातचीत में बताया कि कैसे उनके जनता को किए गए ये वायदे कैसे उन्हें जीत दिलाएंगे. उन्होंने बिजली मुफ्त दिए जाने को लेकर भी बड़ी योजना बनाई है और पूरे राज्य में सौर ऊर्जा से जुड़े अपने एक्सपीरिएंस को भी शेयर किया.
उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश चौटाला के कार्यकाल में कैसे किसानों को सब्सिडी दी जाती थी.
बिजली फ्री दिए जाने को लेकर 80 फीसदी सब्सिडी दी जाती है. उन्होंने हरियाणा के हर घर को उनकी जरूरत के हिसाब से सोलर प्लांट लगाने की बात कही है.
वहीं उन्होंने ग्रेजुएट बेरोजगारों को 21000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है. वहीं 10वीं पास को भी भत्ता दिया जाएगा. वहीं हरियाणा के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके विदेश में सरकार से काम करने का मौका भी दिया जाएगा. विदेश से ही एक्सपर्ट भारत आकर युवाओं को ट्रेनिंग देंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Also Read:
-
PM मोदी से ज्यादा अमीर हैं अरविंद केजरीवाल, मकान से लेकर कैश तक... यहां जानें सारा हिसाब-किताब
-
शराब नीति केस: बरी होने के बाद भी कांटे बिछे रास्ते पर चलने को मजबूर केजरीवाल, समझिए किन किन मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना
-
PM मोदी से ज्यादा अमीर हैं अरविंद केजरीवाल, मकान से लेकर कैश तक... यहां जानें सारा हिसाब-किताब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें