हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने राजस्थान पुलिस को इस मामले में सौंपी कस्टडी

राजस्थान में दो लोगों की हत्या और जुलाई में नूंह में हिंसा (Nuh Violence) भड़काने के मामले में वांटेड गोरक्षक मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-1 से पकड़ा था. 

Published date india.com Updated: September 12, 2023 7:04 PM IST
Monu Manesar Arrest Video

Haryana Police– राजस्थान के 2 लोगों की हत्या और जुलाई में हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में वांटेड गोरक्षक मोनू मानेसर (Monu Manesar) को हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. भारी सुरक्षा के बीच मोनू मानेसर (Monu Manesar News) को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसकी कस्टडी राजस्थान पुलिस को सौंप दी गई. अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी करीब आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले में बजरंग दल कार्यकर्ता को नूंह जिला अदालत ले गए.

मोनू मानेसर को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. राजस्थान पुलिस ने अदालत को बताया कि मानेसर राज्य के 2 मुस्लिम युवकों की हत्या का मुख्य आरोपी है, जिनके शव फरवरी में हरियाणा में एक कार में पाए गए थे. राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले नासिर (25) और जुनैद (35) को 15 फरवरी को गोरक्षकों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था. अगले दिन दोनों का शव एक कार के बरामद हुआ था. राजस्थान पुलिस ने गोरक्षक की हिरासत की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-1 से पकड़ा था.

Monu Manesar Arrest Video

कौन है मोनू मानेसर? (Who is Monu Manesar)

मोनू मानेसर का नाम मोहित यादव है. मोनू 2019 में तब सुर्खियों में आया था जब कथित पशु तस्करों का पीछा करते समय उस पर गोली चलाई गई थी. मोनू मानेसर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ प्रयासों में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है. मोनू मानेसर जिला गाय संरक्षण कार्य दल से भी जुड़ा था, जिसे हरियाणा सरकार ने 2015 में गाय संरक्षण कानून पारित होने के बाद स्थापित किया था. फेसबुक और यूट्यूब पर हजारों लोग मोनू मानेसर को फॉलो करते हैं, जहां वह नियमित रूप से अपने वाहनों और हथियारों को दिखाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करता है. पहले भी कथित गोरक्षा के नाम पर हुई हत्या के मामले में मोनू मानेसर का नाम सुर्खियों में आता रहा है. मोनू मानेसर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.