Haryana and Himachal Bypoll Result 2021 Live Updates: हरियाणा की एक और हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों सहित देश में 13 राज्यों के 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंगलवार को मतगणना हो रही है. इनके अलावा लोकसभा की तीन सटों के लिए भी मतगणना हो रही है. चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in पर मतगणना के नतीजे देखे जा सकते हैं.
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों का चुनाव और किसान आंदोलन के केंद्र में रहे राज्यों में से एक हरियाणा में एक विधानसभा सीट का उपचुनाव दोनों राज्यों की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकारों के लिए एक तरह का जनमत संग्रह होगा.
इन उपचुनाव परिणामों को 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इसीलिए इस उपचुनाव को मिनी विधानसभा चुनाव कहा जा रहा है और हर किसी की निगाहें उपचुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं.
हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 5700 से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की
हिमाचल की तीसरी सीट भी कांग्रेस की झोली में
हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 5700 से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की
कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में दूसरी सीट पर भी जीत मिली, एक सीट पर अब भी बढ़त बरकरार
हिमाचल प्रदेश की जुबल कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर 6200 से ज्यादा मतों से विजयी घोषित
हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर कांग्रेस को मिली जीत, दो पर बढ़त बरकरार
हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली
हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर कांग्रेस आगे, एक सीट पर भाजपा को बढ़त
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया, जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी. जीतने वाले प्रत्याशी या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक लोगों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आने की अनुमति नहीं मिलेगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.