7th pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार के बाद अब धीरे-धीरे राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में हरियाणा (Haryana News) की मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सरकार ने भी दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. हरियाणा में सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance Hike) में चार फीसदी का इजाफा किया गया है. सरकार इस ऐलान के बाद अब राज्य में महंगाई भत्ता बढ़कर 34 से 38 फीसदी हो गया है. महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी एक जुलाई से लागू होगी.
Haryana government increases the dearness allowance for government employees from 34% to 38%, to be applicable from July 1, 2022.
— ANI (@ANI) October 18, 2022
एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर में एक जुलाई से चार फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34% को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है।
वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्रत्येक कर्मचारी को ₹6,908 बोनस देने का निर्णय लिया गया है।
आप सभी को हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 17, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की मौजूदा दर 34% को एक जुलाई 2022 से बढ़ाकर 38% कर दिया है.’
मुख्यमंत्री ने इसी ट्वीट में एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा, ‘वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस देने का निर्णय लिया गया है.’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.