हरियाणा सरकार ने DSP की हत्या के मामले में दिया न्यायिक जांच का आदेश

अवैध खनन की जांच कर रहे तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था

Published date india.com Published: July 21, 2022 12:43 PM IST
अवैध खनन की जांच कर रहे तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था. फाइल फोटो
अवैध खनन की जांच कर रहे तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था. फाइल फोटो

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के मेवात क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ( DSP) की मंगलवार को एक ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है. बता दें कि अवैध खनन की जांच कर रहे तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह (DSP Surendra Singh) को मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक ट्रक चालक ने कुचल दिया था. डीएसपी अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने तावडू के पास पचगांव गए थे.

राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इलाके में अवैध खनन से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच की जाएगी. विज ने एक ट्वीट में कहा, ”हरियाणा सरकार ने मेवात क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा पुलिस उपाधीक्षक की मंगलवार को एक ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले और क्षेत्र में अवैध खनन की परिस्थितियों की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है.”

अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे तावडू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेन्द्र सिंह की मंगलवार को नूंह जिले में एक ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई, जिसे उन्होंने रुकने का इशारा किया था. नूंह पुलिस ने हत्या में शामिल ट्रक चालक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.

मुख्य आरोपी शब्बीर उर्फ मित्तर को राजस्थान के भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, उसे मामले के एक अन्य आरोपी इक्कर से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. इससे पहले बुधवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, अनिल विज ने कहा था कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार ने खनन सहित अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.