
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सार्वजनिक जगहों पर जुमे की नमाज को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सख्त रुख दिखाया है. सीएम खट्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि खुले में नमाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुस्लिम समाज के लोग खुले में नमाज ना करें, भले ही वो अपने घरों मे नमाज अता करें. सीएम के इस निर्देश के बाद जिला प्रशासन खुले में नमाज को लेकर बातचीत कर रहा है. बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में अब सार्वजनिक जगहों पर नमाज नहीं होगी. इसके लिए आदेश पहले ही आ चुके हैं.
शुक्रवार को जुमे की नमाज होती है. इसे लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि खुले में नमाज नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खुले में नमाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इससे पहले गुरुग्राम उपायुक्त ने भी बीते सोमवार को कहा था कि मुस्लिम और हिन्दू समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई फैसले लिए गए. अब नमाज़ का विरोध नहीं होगा. इसमें तय हुआ कि अब सार्वजनिक जगहों पर नमाज़ नहीं होगी. जुमे की नमाज़ 12 मस्जिदों में होगी. छह सार्वजनिक जगहों पर नमाज़ पढ़ने के लिए किराया देना होगा. वक़्फ़ बोर्ड की ज़मीन उपलब्ध होते ही 6 जगहों पर नमाज़ बंद कर दी जाएगी.
#WATCH | I've told Police to resolve this issue… There is no problem in people offering namaz or puja at the designated places…But the act of offering namaz in open spaces will not be tolerated…Issue to be resolved amicably: Haryana CM Manohar Lal Khattar (10.12) pic.twitter.com/7I2kmHG63i
— ANI (@ANI) December 10, 2021
बता दें कि गुरुग्राम में पिछले तीन महीने से खुले में नमाज अता करने को लेकर विवाद चल रहा था जो अब थमता नजर आ रहा है. अब दोनों पक्षों ने गुरुग्राम के जिला उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी सहमति बनाई है कि विवाद वाले स्थान जैसे कि सेक्टर-37, सेक्टर-47 और सरहौल गांव में नमाज अता नहीं की जाएगी.
प्रशासन की तरफ से लिए गए इस फैसले का मुस्लिम समुदाय ने भी स्वागत किया था. जिला प्रशासन व संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बनी इस सहमति पर मुस्लिम समाज ने संतोष जताया था. साथ ही यह भी कहा था कि कुछ लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे थे कि गुरुग्राम में नमाज का विरोध होता है वो बिलकुल गलत है. मुस्लिम समुदाय को कभी भी नमाज अता करने के लिए नहीं रोका गया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.