Nuh हिंसा मामले में राजनीतिक संग्राम! कांग्रेस विधायक मामन खान की अंतरिम जमानत के बाद भी विवाद जारी

कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह हिंसा (Haryana Nuh Violence) मामले में मंगलवार को जमानत पर रिहा कर दिया है.

Published date india.com Updated: October 4, 2023 12:44 PM IST
Nuh हिंसा मामले में राजनीतिक संग्राम! कांग्रेस विधायक मामन खान की अंतरिम जमानत के बाद भी विवाद जारी

Nuh Violence Update: हरियाणा के नूंह (Haryana Nuh Violence) में 31 जुलाई को हुई हिंसा के सिलसिले में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक मामन खान (Mamman Khan) को मंगलवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सत्र अदालत ने उन्हें 18 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख तक राहत दी है.

दो मुकदमों में पहले ही मिल चुकी है बेल

मामन खान के खिलाफ दर्ज चार मुकदमे नंबर 137, 148, 149 और 150 में से दो मामलों में बीते शनिवार को विधायक को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह जेल में ही रहे क्योंकि अन्य दो मामलों में सुनवाई 3 अक्टूबर को होनी थी. मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों पक्ष के वकील कोर्ट में पहुंचे और आधे घंटे तक बहस हुई. जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया और दोपहर बाद 4 बजे फैसला सुनाने की बात कही. लेकिन शाम 5:15 बजे के आसपास एडीजे अजय शर्मा की अदालत का फैसला आया. जिसमें मामन खान को नियमित जमानत देने के बजाय अंतरिम जमानत दी गई.

मामन खान के मोबाइल डेटा की होगी जांच

खान के वकील देवला ने कहा क‍ि अदालत ने नगीना पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 137 और 148 में दो लंबित मामलों में उन्हें 18 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दे दी. पुलिस ने पहले कहा था कि फिरोजपुर झिरका से विधायक खान पर लोगों को भड़काने और हिंसा भड़काने का आरोप है. वकील ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि विधायक के मोबाइल फोन से कुछ डेटा मिटा दिया गया था और डेटा को पुनर्प्राप्त करने के लिए उपकरण को प्रयोगशाला में भेजा गया था. उन्होंने कहा क‍ि इसलिए नियमित जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी.

15 सितंबर से जेल में बंद थे मामन

बता दें 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा पर भीड़ ने हमला किया था. इस हिंसा में छह लोग मारे गए थे और बाद में गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हुए हमले में एक इमाम की मौत हो गई थी. इसके बाद पिछले महीनें 15 सितंबर को मामन खान जिला को गिरफ्तार किया गया था, इस पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने आरोप लगाया था कि उसके विधायक मामन खान की गिरफ्तारी ‘राजनीति से प्रेरित’ है.

(इनपुट-एजेंसी से भी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.