
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Haryana Unlock Latest Update: पूरे देश में कोरोना का कहर (corona virus)अब कम होने लगा है. वहीं हरियाणा में कोरोना वायरस (Haryana corona virus)के मामले कम होने के बाद आज से राज्य सरकार ने यहां कोरोना प्रतिबंधों (Corona lockdown) में और अधिक छूट देने का फैसला किया है. हरियाणा सरकार ने 23 अगस्त तक ‘सुरक्षित हरियाणा’ के तहत Covid -19 प्रतिबंधों के विस्तार की घोषणा की है. अनलॉक के नए दिशानिर्देशों (Unlock Guidelines) के तहत, रेस्तरां, बार, जिम और स्पा को उनकी बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है.
हरियाणा में आज से नाइट कर्फ्यू भी हटा लिया गया है, हालांकि कोरोना प्रतिबंधों को 23 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार ने अनलॉक की नई गाइडलाइन में लोगों की सुविधा के लिए प्रतिबंधों में छूट के साथ बाजारों को भी फिर से पहले की तरह खोलने की अनुमति दे दी है.
हरियाणा में आज से अनलॉक की नई गाइडलाइन लागू
मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा सभी जिला उपायुक्तों और हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को रविवार को जारी आदेश के अनुसार, समग्र कोविड -19 प्रतिबंधों की अवधि 23 अगस्त को सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है. जारी आदेश में कहा गया है कि जन मानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ छूटें दी जा रही हैं, जो सोमवार सुबह 5 बजे से लागू होंगी.
बता दें कि हरियाणा में रविवार को कोरोना के 18 नए मामले दर्ज किए और एक मरीज की मौत हुई. गुड़गांव में 9, फरीदाबाद में 5 और रोहतक में रविवार को दो नए कोरोना मरीज मिले.
ये है अनलॉक की नई गाइडलाइन….
-रेस्तरां, बार, जिम और स्पा को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे.
– सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी प्रकार की दुकानों और मॉल खोले जा सकेंगे.
-स्वीमिंग पूल भी उचित गाइडलाइंस के साथ खुल सकते हैं.
-गोल्फ कोर्स के क्लब हाउस/बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं.
– गोल्फ कोर्स में भीड़भाड़ से बचने के लिए सदस्यों/आगंतुकों को अलग-अलग तरीके से खेलने की अनुमति दी जाएगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.