Husband Killed Wife In Gurugram Haryana And Then Hung Her Body To Make It Look Like A Suicide
पहले गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर सुसाइड दिखाने के लिए पंखे पर लटकाया शव, ऐसे हुआ खुलासा
Gurugram Crime News: मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी शादी के बाद से ही महिला के साथ मारपीट करने लगा था. दोनों की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी. आरोपी ने विवाहेत्तर संबंध के शक में पत्नी की हत्या की है.
Pune Shocker: Woman's Headless Body With Severed Limbs Found On Banks Of Mula River
Gurugram Wife Murder: हरियाणा के गुरुग्राम से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से गला घोंटकर पहले अपनी पत्नी को मार डाला. फिर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए शव को पंखे से लटका दिया और इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी 40 वर्षीय सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया जिसने हत्या का अपराध कबूल कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध रखने का संदेह था, इसलिए उसने कथित रूप से अपनी पत्नी की जान ले ली.
पुलिस को बताई फांसी लगाने की बात
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी थी कि शिलोखेड़ा गांव के पास इंदिरा कॉलीनी में किराये के मकान में उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली. उसके बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा जहां कुमार अपने दो बच्चों के साथ मौजूद था.
महिला के भाई ने दी शिकायत
पुलिस शव को मुर्दाघर ले गयी. अपराध एवं अपराध विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी मौके का मुआयना किया और उन्हें यह आत्महत्या संदिग्ध जान पड़ी. पुलिस ने महिला के परिवार को सूचना दी जो गुरुग्राम पहुंचा. महिला के भाई सुदामा ने अपने जीजा कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
12 साल पहले हुई थी शादी
कानपुर निवासी सुदामा ने अपनी शिकायत में कहा, ‘करीब 12 साल पहले मेरी बहन की शादी हुई थी और वह शिलोखेड़ा गांव के पास इंदिरा कॉलीनी में अपने पति एवं दो बच्चों के साथ रहती थी. शादी के समय से ही मेरी बहन का पति उससे झगड़ा करता था और उसके साथ मारपीट करता था.’
हत्या से पहले की थी मारपीट
उन्होंने कहा, ‘जब हमें उसकी मौत की सूचना मिली तब हम उसके घर पहुंचे जहां हमें पता चला कि सोमवार रात में मेरे बहनोई सतीश ने मेरी बहन को पीटा था और गला घोंटकर उसकी जान ले ली थी.’ इस शिकायत के बाद सेक्टर 40 थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी और पुलिस ने कुमार को गिरफ्तार किया. कुमार उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला है.
Add India.com as a Preferred Source
गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उसने गला घोंटकर उसे मार डाला. आरोपी को आज शहर की एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.