Maha Panchayat LIVE Video Viral: जींद में भाषण के दौरान Rakesh Tikait का टूटा मंच, बाल-बाल बचे

Maha Panchayat LIVE Video Viral: हरियाणा के जींद में आयोजित महापंचायत में भाषण देने के दौरान किसान नेता Rakesh Tikait का मंच टूट गया और वो जमीन पर गिर पड़े. लेकिन तब भी उन्होंने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी.

Published date india.com Updated: February 3, 2021 3:19 PM IST
Maha Panchayat LIVE Video Viral: जींद में भाषण के दौरान Rakesh Tikait का टूटा मंच, बाल-बाल बचे
rakesh tikait

Maha Panchayat LIVE Video Viral: कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों और सरकार के बीच चल रही खींचतान के साथ ही अब किसानों ने महापंचायत बुलाई है और पहली महापंचायत आज जींद में हुई. महापंचायत को संबोधित करने किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीति) के नेता राकेश टिकैत जींद के कंडेला गांव पहुंचे और वहां आयोजित महापंचायत में शामिल हुए. महापंचायत में जैसे ही वे भाषण देने मंच पर चढ़े, मंच भरभराकर गिर गया, जिससे मंच पर मौजूद नेता गिर पड़े. घटना में राकेश टिकैत बाल-बाल बच गए.

इसके बाद बिना मंच के ही राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंका भरी और कहा कि जब-जब राजा डरता है, तब-तब किलेबंदी करता है. दिल्ली में कीलें लगाई जा रही हैं, हम वो अपने खेतों में भी लगाते हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि अभी हमने बिल वापसी की बात की है, अगर गद्दी वापसी की बात हुई तो क्या करोगे. टिकैत ने कहा कि अभी जींद वालों को दिल्ली कूच की जरूरत नहीं है, आप यहां पर ही रहे.

राकेश टिकैत ने हरियाणा के किसानों से दिल्‍ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने की अपील की. महापंचायत में पहुंचने पर किसान नेताओं और महापंचायत में मौजूद लोगों ने टिकैत का गर्मजोशी से स्‍वागत किया.

बता दें कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहली बार ह‍रियाणा के बांगर क्षेत्र में आए हैं. टिकैत का गाजीपुर बार्डर पर 28 जनवरी की भावुक होने का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद हरियाणा के किसान उनके समर्थन में सामने आए और किसान आंदोलन में भाग लेने का ऐलान किया.

आज की महापंचायत भी किसान आंदोलन को लेकर आयोजित की गई. कंडेला खाप के प्रधान व सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक चौ. टेकराम कंडेला सहित कई किसान नेता महापंचायत में शामिल हुए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.