Monu Manesar Arrest Viodeo How Wanted Fugitive Monu Manesar Came Into Police Custody Watch Cctv Video
Monu Manesar को पकड़ने के लिए पुलिस ने कैसे बिछाया था 'जाल'? भागने का भी नहीं था मौका- CCTV फुटेज आया सामने
Monu Manesar Arrest Video: बजरंग दल कार्यकर्ता मोनू मानेसर राजस्थान के 2 मुस्लिम शख्स की हत्या का मुख्य आरोपी भी है, जिनका शव फरवरी में हरियाणा में एक कार से बरामद हुआ था.
राजस्थान में दो लोगों की हत्या और जुलाई में नूंह में हिंसा (Nuh Violence) भड़काने के मामले में वांटेड गोरक्षक मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बजरंग दल कार्यकर्ता राजस्थान के दो मुस्लिम शख्स की हत्या का मुख्य आरोपी है, जिनके शव फरवरी में हरियाणा में एक कार से बरामद हुए थे. राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले नासिर (25) और जुनैद (35) को 15 फरवरी को गोरक्षकों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था. अगले दिन दोनों का शव एक कार के बरामद हुआ था. हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के दौरान भी मोनू मानेसर का नाम सामने आया था. आरोप है कि मोनू मानेसर के वायरल वीडियो (Monu Manesar Viral Video) के बाद ही हिंसा फैली थी. वायरल वीडियो में मोनू ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ गलत बयानबाजी किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक मोनू को हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर एक से पकड़ा है. गिररफ्तारी के बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है. गुरुग्राम के पटौदी थाने में भी मोनू मानेसर के खिलाफ मामला दर्ज है. मोनू की गिरफ्तारी का CCTV फुटेज (Monu Manesar Arrest Video) भी सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दबोचा. पुलिस ने मोनू के लिए ऐसा चक्रव्यूह रचा था जिससे बचना उसके लिए नामुमकिन था. वीडियो में आप देश सकते हैं कि फोन पर बात करते हुए एक पुलिसकर्मी उसके नजदीक से गुजरता है और अचानक उसका हाथ पकड़ लेता है. इसके बाद पुलिसकर्मी तेजी से उसके नजदीक पहुंच जाते हैं. इसके बाद मोनू भी चुपचाप उनके साथ चला जाता है.
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
पुलिस की टीम वहां चप्पे-चप्पे पर तैनात थी और कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी के आसपास ही मौजूद थे. खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची थी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर चुकी थी. मोनू ने भी भागने की कोई कोशिश नहीं की. मोनू की कई महीनों से तलाश की जा रही थी. एडीजीपी कानून-व्यवस्था ममता सिंह ने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
Add India.com as a Preferred Source
कौन है मोनू मानेसर? (Who is Monu Manesar)
मोनू मानेसर का नाम मोहित यादव है. मोनू 2019 में तब सुर्खियों में आया था जब कथित पशु तस्करों का पीछा करते समय उस पर गोली चलाई गई थी. मोनू मानेसर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ प्रयासों में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है. मोनू मानेसर जिला गाय संरक्षण कार्य दल से भी जुड़ा था, जिसे हरियाणा सरकार ने 2015 में गाय संरक्षण कानून पारित होने के बाद स्थापित किया था. फेसबुक और यूट्यूब पर हजारों लोग मोनू मानेसर को फॉलो करते हैं, जहां वह नियमित रूप से अपने वाहनों और हथियारों को दिखाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करता है. पहले भी कथित गोरक्षा के नाम पर हुई हत्या के मामले में मोनू मानेसर का नाम सुर्खियों में आता रहा है. मोनू मानेसर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.