By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
गुरुग्राम के होटल में 'दोस्त' से मिलने गई महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने VIDEO भी बनाया, डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती और फिर..
Haryana Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से गैंगरेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.
Haryana Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से गैंगरेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सेक्टर-50 इलाके में स्थित एक होटल में एक महिला से कथित तौर पर दो लोगों ने गैंगरेप किया गया. महिला ‘डेटिंग’ ऐप से संपर्क में आए ‘दोस्त’ से मिलने होटल पहुंची थी. वहां शख्स ने अपने दोस्तों के साथ इस कथित घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी से हुई. बाद में उसने 29 जून को उसे मिलने के लिए बुलाया.
महिला ने आरोप लगाया कि जब वह होटल पहुंची, तो दो लोगों ने उसे खाना खाने को दिया. महिला ने बताया कि खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई. महिला ने अपनी तहरीर में कहा, ‘बेहोशी का फायदा उठाकर उन्होंने मेरे साथ रेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया. होश में आने पर जब मैंने विरोध किया तो आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. मैं किसी तरह घर लौट आई, लेकिन अब पुलिस से संपर्क किया है.’
थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि सेक्टर 50 थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही.
घर में घुसकर युवती से रेप
उधर, एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवती का कथित तौर पर उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले रजनीश ने घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार किया. घटना के बाद युवती के शोर मचाने पर उसके परिजन जग गए तो आरोपी मौके से फरार हो गया.
बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर 12वीं के छात्र रजनीश के खिलाफIPC की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की उम्र की तहकीकात कर रही है और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
Delhi-NCR में WhatsApp पर चल रहा था पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क, अकाउंट में दिए जाते थे पैसे, पुलिस ने किया भंडाफोड़, जानिए पूरा मामला
-
Wife Killed Husband: पति की हत्या को दिल का दौरा बताकर किया अंतिम संस्कार, प्रेमी से शादी ने खोली खौफनाक साजिश
-
पूरे परिवार ने एक साथ की आत्महत्या! जहर पीने से 3 लोगों की मौत, ICU में सबसे छोटी बेटी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें