मानसून आते ही पेट की बज जाती है बैंड? पाचन मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाएं ये 3 खास चीजें
Monsoon Digestive Health: मानसून आते ही अगर आपका पाचन भी काफी ज्यादा खराब हो जाता है, तो आइए आपको बताते हैं कौन-कौन सी 3 चीजों का आप सेवन कर सकते हैं.
Monsoon Digestive Health: बारिश का मौसम सभी लोगों को खूब पसंद होता है और यही नहीं इस मौसम में वो खूब टेस्टी-टेस्टी चीजों को खाना बड़ा ही पसंद करते है. इस मौसम में कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी काफी सारी दिक्कतें होने लग जाती है. कभी पेट फूलना, गैस और कब्ज परेशान करने लगती है तो कभी अपच, एसिडिटी या पेट में भारीपन महसूस भी काफी ज्यादा होने लगता है, जिस कारण आपकी समस्याएं और भी बढ़ती रहती है. आपको अपना अच्छे से ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है. मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ने के साथ खान-पान और पानी की स्वच्छता का भी ठीक से ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी है. आइए आज आपको बताते हैं आप कौन-कौन सी खाने की चीजों को इस मौसम में खा सकते हैं.
पाचन को ठीक रखने के लिए कौन सी 3 चीजों का सेवन कर सकते हैं?
1. दही
मानसून आते ही लोगों काफी ज्यादा बीमार होने लग जाते हैं. पाचन को ठीक अगर आप रखना चाहते हैं, तो आपको दही का सेवन करना ही चाहिए. ये आपकी सेहत को फिट रखने के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आप दोपहर के खाने के साथ एक छोटी कटोरी ताजा दही का सेवन करते हैं, तो आप रोजाना खाना ही चाहिए.
2. ओट्स और साबुत अनाज
मानसून में पाचन तंत्र को अगर आप मजबूत रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में ओट्स और साबुत अनाज का सेवन आपको करना ही चाहिए. नाश्ते में ओट्स या दलिया को आप खा सकते हैं. अगर आपकी डाइट में फाइबर कम है, तो इसे इसको अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं.
3. पपीता
आप अपनी डाइट में पपीता का भी सेवन कर सकते हैं. ये आपकी हेल्थ को फिट रखने का काम करता है. अगर मानसून में पेट भारी रहता है या कब्ज की समस्या परेशान कर रही है, तो आपको इस चीज का सेवन आपको कर लेना चाहिए. ये आपकी हेल्थ को फिट रखने में काफी ज्यादा मददगार होती है. पपीते को सुबह या दिन में स्नैक के रूप में भी इसको खा सकते हैं. फाइबर आंतों की नियमित गतिविधि के लिए जरूरी होता है और कब्ज से राहत देने में भी ये मददगार साबित होता है.
डिस्क्लेमर: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. India.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें