क्या जेनेटिक होते हैं हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले? डॉक्टर से जानें

पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, ऐसे में आज हम डॉक्टर से जानेंगे कि क्या क्या ये बीमारी जेनेटिक होती है? या इसके और भी कारण होते हैं.

Published date india.com Published: February 9, 2025 7:00 AM IST
क्या जेनेटिक होते हैं हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले? डॉक्टर से जानें

हार्ट अटैक आजकल एक आम बीमारी बन गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे ज्यादातर मामले जेनेटिक हो सकते हैं, अगर आपके परिवार में किसी को हार्ट अटैक हुआ है, तो आपके लिए भी यह खतरा बढ़ सकता है. आइए डॉ. बिमल छाजेर ( फॉर्मर कंसलटेंट – एम्स और डायरेक्टर साओल हार्ट सेंटर, नई दिल्ली ) से जानते हैं कि हार्ट अटैक के ज्यादातर मामलों में क्या ये बीमारी जेनेटिक होती है? या इसके और भी कारण होते हैं.

डॉ. बिमल छाजेर ने बताया कि हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक जाने वाली ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज हो जाती है, जिससे दिल को प्रॉपर ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. यह ब्लॉकेज कई कारणों से हो सकता है, जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल,स्मोकिंग ,स्ट्रेस और खराब जीवनशैली, लेकिन अगर आपके परिवार में किसी को हार्ट की समस्या रही है, तो इसका खतरा आपके लिए बढ़ जाता है.

जेनेटिक कारणों से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल जल्दी बढ़ सकता है. इसके अलावा, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी जेनेटिक रूप से आपको इफ़ेक्ट कर सकती हैं, जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देती हैं.

कारण-

  • 1. फैमिली हिस्ट्री : अगर आपके माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों को हार्ट अटैक हुआ है, तो यह आपके लिए अलार्म हो सकता है.
  • 2. कम उम्र में हार्ट की समस्या: अगर किसी परिवार के सदस्य को 50 साल की उम्र से पहले हार्ट अटैक हुआ है, तो यह जेनेटिक कारण हो सकता है.
  • 3. खून की जांच में गड़बड़ी: अगर नियमित जांच में आपके कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर के स्तर अधिक आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें.

प्रिवेंशन-

1. नियमित जांच कराएं: ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर की जांच नियमित रूप से कराएं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: रोज़ाना व्यायाम करें, हेल्दी डाइट लें और धूम्रपान व शराब से बचें.

3. तनाव को करें दूर: मेडिटेशन और योग से तनाव को कम करने की कोशिश करें.

4. डॉक्टर कंसल्टेशन – अगर आपको पारिवारिक इतिहास है, तो डॉक्टर से नियमित सलाह लेते रहें.

हार्ट अटैक की बीमारी जेनेटिक हो सकती है, लेकिन इसे रोका जा सकता है. सही जीवन शैली, समय पर जांच और सावधानी से आप इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं. अगर आपको कोई लक्षण महसूस हो, तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से कंसल्ट करे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.