अगर आपने Covaxin या Covishield लगवाई है तो एक्सपर्ट से जानें कोरोना के Omicron वेरिएंट से कितने सुरक्षित हैं आप?

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट Omicron दुनियाभर में तेजी से फ़ैल रहा है, इससे भारत की भी चिंताएं बढ़ गई है. ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि क्या Covaxin या Covishield वैक्सीन नए वेरिएंट के खिलाफ कारगर है?

Published date india.com Updated: November 27, 2021 8:34 PM IST
omicron-variant-covid-1200-800

साउथ अफ्रीका में कोविड के नए वेरिएंट SARS-CoV-2 Omicron के पाए जाने से बाकी देशों में भी भय का माहौल है और भारत भी उन्हीं देशों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह की बैठक में अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवल से जुड़ी नई गाइडलाइंस बनाने के और अधिक सचेत रहने के आदेश भी दे दिए हैं। इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च के एपिडेमोलोजी और कम्युनिकेबल डिजीज विभाग के मुख्य डॉक्टर समीरन पांडा का कहना है कि, mRNA वैक्सीन इस नए वेरिएंट के प्रति असरदार नहीं है क्योंकि यह वैक्सीन प्रोटीन बढ़ाने और रिसेप्टर इंटरेक्शन पर आधारित होती है। लेकिन सारी वैक्सीन एक जैसी नहीं होती हैं। Covishield और Covaxin विभिन्न प्रकार के एंटीजन को हमारे शरीर में प्रेजेंट करके इम्यूनिटी बढ़ाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रोन वेरिएंट को चिंता का विषय बताया है हालांकि इसके बारे में अभी पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बहुत तेजी से फैल सकता है और इम्यून सिस्टम पर भी गम्भीर तरह से अटैक करता है।

वैज्ञानिकों ने ओमिक्रोन वेरिएंट में ढांचागत बदलाव देखा है। इस वेरिएंट को अन्य वेरिएंट से भी खतरनाक घोषित करने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है। जिस प्रकार यह वेरिएंट फैल रहा है, इसकी गति और इंफेक्शन के कारण को जानने के लिए अभी और एग्जामिन करने की जरूरत है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको एग्जामिन किया है और इन नतीजों पर पहुंचने के लिए कि यह अधिक खतरनाक है या इससे अधिक मृत्यु हो सकती हैं, अभी समय की आवश्यकता है। इन्हीं सब कारणों से WHO ने इसे चिंता का विषय बताया है।

वैज्ञानिकों ने यह पाया है कि इस वायरस में 10 म्यूटेशन हैं और जितना अधिक वायरस म्यूटेट करेगा, वह उतना ही अधिक तेजी से फैलेगा। लेकिन इसके कारण कोई वायरस अधिक खतरनाक या जानलेवा नहीं माना जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस वायरस का भारत में कोई भी केस नहीं पाया गया है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.