
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं. आज यानी 16 अगस्त को उनका जन्मदिन है. अरविंद केजरीवाल 56 साल के हो गए हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि उनका ब्लड शुगर लेवल लगातार गिर रहा है. वहीं कई बार तो उनका ब्लड शुगर लेवल 50 तक भी पहुंच चुका है. ऐसे में ये चिंताजनक है. आज हम अपने लेख में डॉ सी सी नायर (आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ, लीलावती अस्पताल, मुंबई) से जानेंगे कि अगर बल्ड शुगर लेवल 50 तक पहुंच रहा है तो ये कितना घातक और खतरनाक है.
डॉ सी सी नायर ने बताया कि डायबिटीस एक साइलेंट किलर बिमारी है. ये धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाती है. यह एक ऐसी बिमारी है जो एक बार व्यक्ति को हो जाए तो इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है. यह बिमारी ठीक नही होती हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह से इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है.
कोमा में जाने का खतरा-
अगर बिमारी से पीड़ित व्यक्ति सेहत का ध्यान नहीं रखता है और खानपान का ध्यान नहीं रखता है तो शरीर में शुगर की मात्रा कम- ज्यादा हो सकती है. शरीर में फास्टिंग शुगर लेवल 60 mg /dL से 100mg/dL नॉर्मल होती है और खाने के दो घंटे बाद का ब्लड शुगर लेवल 120mg/dL से 140mg/dL के बीच नॉर्मल होती है, लेकिन यहीं शुगर लेवल अगर 70mg/dL के आसपास या नीचे जाने लगे, तो इसे लो ब्लड शुगर लेवल की श्रेणी में गिना जाता है. अगर यह मात्रा 40 mg/dL से कम होती है तो काफी खतरनाक माना जाता है, क्योंकि ऐसी स्थिती अगर लंबे समय तक बनी रही है तो मरीज के कोमा में जाने का खतरा बना रहता है.
विशेषज्ञ ने अनुसार, कई बार हाई ब्लड प्रेशर दवाई से कम किया जा सकता है, लेकिन रक्त में शुगर की मात्रा कम हो तो इलाज करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि लो शुगर के कारण हाइपोग्लाइसीमिया होता है, जो ज्यादा जोखिमभरा हो सकता है.
ब्लड शुगर लो होने पर दिखते हैं ये लक्षण-
कई बार लोगों को ये पता नहीं चल पाता है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम है. ऐसे में ब्लड शुगर लो होने के लक्षणों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है. शरीर का ठंडा पडना, बहुत ज्यादा पसीना आना, सुबह उठते ही सिर में भयंकर दर्द होना, मतली, चक्कर आना, आंखों से धुंधला दिखाई देना, सुबह के वक्त या पूरे दिन बेवजह शरीर में खुजली होना, थकान महसूस होना, ज्यादा भूख लगना, प्राइवेट पार्ट में अचानक खुजली होना, घाव जल्दी ठीक न होना और वजन कम होना यह लो ब्लड शुअर होने के लक्षण हो सकते हैं.
इन कारणों से लो हो सकता है शुगर लेवल-
इसके अलावा खाने के बीच ज्यादा गैप होना, बहुत ज्यादा गर्मी में रहना, अधिक वर्कआउट करना, डायबिटीज के मरीज इंसुलिन लेते हैं लेकिन खाना नहीं खाते तो शुगर लो हो सकता है. आमतौर पर यह डायबिटीज के मरीजों में ही होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की सामान्य लोगों में रक्तचाप कम नहीं हो सकता. आम लोगों को भी यह समस्या हो सकती है. इसका कारण एक जटिल बीमारी इंसुलिनोमा है. यह पैंक्रियाज में ट्यूमर होने के कारण हो सकती है. इसमें पैंक्रियाज से ज्यादा इंसुलिन बनने लगता है. इसलिए रक्तचाप पर ध्यान देना काफी जरूरी है.
रक्तचाप नियंत्रण में रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें, डायबिटीज मरीज नींद से समझौता न करें, इंसुलिन लेवल की समय-समय पर जांच करें, खाना खाने से पहले और बाद में इंसुलिन चेक करना न भूलें. अगर सेहत में कोई दिक्कत हो तो तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.