मसूड़ों से खून आना हो सकता है ब्लड कैंसर का इशारा, बिना देरी के इन गंभीर लक्षणों पर दें ध्यान

ब्लड कैंसर एक घातक बीमारी है, जिससे हर साल लगभग 10 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है, ऐसे में इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

Published date india.com Published: October 9, 2024 11:03 AM IST
मसूड़ों से खून आना हो सकता है ब्लड कैंसर का इशारा, बिना देरी के इन गंभीर लक्षणों पर दें ध्यान

sign of blood cancer: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं. ये एक ऐसी बीमारी है, जिससे हर साल लगभग 10 मिलियन लोगों की मौत होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है. कैंसर के कई प्रकार होते हैं, इन्हीं में से एक है ब्लड कैंसर, इसे मेडिकल की भाषा में हेमेटोलॉजिक कैंसर भी कहते हैं.

ब्लड कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के मन में मौत से जुड़ी बातें आने लगती हैं. उन्हें लगता है कि इससे शायद ही बचा जा सकता है, हालांकि अगर समय पर इसके लक्षणों का पता लगा लिया जाए तो इससे बच सकते हैं. ब्लड कैंसर होने से पहले हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिन्हें अगर समय पर हम पहचान लें तो आसानी से इलाज के जरिए बचा जा सकता है. ऐसे में आज हम अपने लेख में ब्लड कैंसर से पहले शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे.

ब्लड कैंसर होने पर दिखने लगते हैं ये लक्षण:

थकान: अगर आप पूरी नींद ले रहे हैं और उसके बाद भी आपको थकान बनी रहती है तो यह ब्लड कैंसर का इशारा हो सकता है. ये ब्लड कैंसर के साथ आने वाले शुरुआती लक्षणों में से एक है.

संक्रमण में वृद्धि: ब्लड कैंसर अक्सर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और इसके रोगियों में संक्रमण होने की आशंका अधिक होती है. मरीज कई बार सर्दी, फ्लू या किसी अन्य संक्रमण के संपर्क में आसानी से आ जाते हैं.

आसानी से चोट लगना: हम में से कई लोग होते हैं जिन्हें आसानी से चोट लग जाती है, ऐसे में ये ब्लड कैंसरों के लक्षणों में से एक हो सकता है. इसके प्रारंभिक लक्षण आसानी से चोट लगना, नाक से खून आना या मसूड़ों से खून आना हो सकते हैं. ऐसा प्लेटलेट्स की कमी के चलते हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बढ़े हुए लिम्फ नोड्स: कमर या गर्दन, बगल में सूजन वाले लिम्फ नोड्स लिम्फोमा के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं, जो रक्त कैंसर के प्रकारों में से एक है.

बुखार और रात को पसीना आना: कई बार बिना वजह बुखार आना और रात को पसीना आना ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकते हैं. ब्लड कैंसर के मरीज को बिना किसी स्पष्ट कारण के बुखार होता रहता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.