By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Body Pain Causes: शरीर में लगातार रहता है दर्द, जानें इसके पीछे की वजह
शरीर में दर्द होना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है.
Body Pain Causes: शरीर में आमतौर पर दर्द तभी महसूस होता है, जब कोई व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित हों. इसके अलावा बिजी शेड्यूल की वजह से भी थकान और दर्द होने लगता है. हालांकि आराम करने और पर्याप्त नींद लेने के बाद भी यह समस्या देखने को मिलती है.
एक्सपर्ट्स की मानें को नींद पूरी न होना, दिनभर काम करना या तनाव में रहना भी बदम दर्द का कारण बन सकता है. बदन में दर्द रहने से शरीर में कमजोरी होने लगती है. कभी-कभी जलन भी महसूस होती है.
आइए जानते हैं बदन दर्द के कारण के बारे में-
- रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है. पर्याप्त नींद लेने से शरीर अपने ऊर्जा संसाधनों को दोबारा उत्पन्न करता है, जिससे शरीर तरोताजा महसूस करता है. नींद पूरी नहीं होने से शरीर में एनर्जी लेवल कम होता है, जिससे दर्द भी हो सकता है.
- पानी की कमी भी बदन दर्द का कारण बन सकती है. पर्याप्त पानी नहीं पीने से शरीर में पानी का लेवन कम होने लगता है, जिससे थकान महसूस होती है.
- तनाव शरीर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. इससे बॉडी में वीकनेस होने लगती है और जल्दी बुढ़ापा आने की संभावना बढ़ जाती है. इम्यूनिटी का स्तर कम होने से शरीर में दर्द होता है.
- आयरन की कमी होने से शरीर के कई हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है.
- शरीर को विटामिन-डी की सही मात्रा न मिलने से भी बदन दर्द हो सकता है.
- बॉडी में सूजन या आर्थराइटिस कई तरह के दर्द का कारण बन सकता है.
- पर्याप्त आराम और नींद के बाद भी थकान महसूस होने की वजह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम भी हो सकता है.
- सर्दी-खांसी या फ्लू की वजह से भी पूरे बदन में दर्द होने की संभावना रहती है. वायरल इन्फेक्शन के कारण बदन दर्द होना आम समस्या है.
बदन दर्द से बचाव
- रोजाना एक्सरसाइज करने शरीर न सिर्फ फीट रहता है, बल्कि मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है.
- हेल्दी चीजों का सेवन करने से शरीर को दर्द से लड़ने के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है.
- पर्याप्त नींद लेना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. इससे थकान और दर्द से राहत मिलती है.
- तनाव को कम करके भी शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिल सकता है. इसके लिए योग और ध्यान करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
- खराब मुद्रा भी शरीर में दर्द का कारण बन सकती है. इसलिए चलते समय सीधे सामने देखना और सिर को रीढ़ की हड्डी के ऊपर संतुलित रखना जरूरी होता है. हमेशा रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और अपने कंधों को आराम दें.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें