ब्रिटेन का पालतू कुत्ता ही बन बैठा मालिका का काल, गर्दन पर भयानक हमलों से महिला की मौत

ब्रिटेन में रह रही एक लड़की को उसी के कुत्ते ने गर्दन पर बुरी तरह से हमला कर दिया और फिर मौके पर ही महिला की मौत हो गई.

Published date india.com Published: April 22, 2026 1:04 PM IST
email india.com By Ritika email india.com twitter india.com | Edited by Ritika email india.com twitter india.com
ब्रिटेन का पालतू कुत्ता ही बन बैठा मालिका का काल, गर्दन पर भयानक हमलों से महिला की मौत

देश- दुनिया में अलग- अलग प्रजाति के कुत्ते पाए जाते हैं. 99% लोगों को कुत्तों से काफी ज्यादा लगाव होता है और उनको पालना भी पसंद करते हैं, लेकिन एक ब्रिटेन का केस सामने आया है, जहां एक 19 साल की लड़की जिसका नाम जेमी-ली बिस्को था, जिसको उसी के पालतू कुत्ते लर्चर-क्रॉस ने गर्दन पर बुरी तरह चोटें पहुंचाई थीं और उसी समय मौके पर उसकी मौत हो गई. जांच में एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता ने बताया है कि उसको गर्दन पर काफी सारी गंभीर चोटें आई हैं और उसको बचाया नहीं जा सका. महिला के पिता जैक बिस्को ने बताया कि  10 अप्रैल की शाम को एसेक्स के उत्तल्सफोर्ड के लीडेन रोडिंग गांव के घर पर जेमी-ली को देखा गया था. वो फर्श पर गंभीर हालत में गिरी हुई थी.

कुत्ते को जीने का कोई हक नहीं-

अदालत में बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि जेमी-ली की गर्दन पर काफी ज्यादा गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उनकी मौत हुई. हालांकि जांच जारी है. पुलिस ने उस कुत्ते को पकड़ लिया. पिता जैक ने द सन से इस कुत्ते को तुरंत मार डालने की अपील की है और ये भी कहा है कि उसको जीने का कोई हक नहीं है, मैं इसको और नहीं देखना चाहता हूं. इस घटना ने सभी लोगों को काफी ज्यादा डराकर रख दिया है.

कांस्टेबल स्टुअर्ट हूपर ने कहा है कि मुझे दुख है जेमी-ली के साथ इतनी कम उम्र में ये सब हो गया. उन्होने आगे ये भी कहा- हमारे जासूस यह जानने के लिए कई घंटे-घंटे काम कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या था और मौत की वजह कितनी सच्ची है. इस दुखद घटना के लिए हम सभी उनके परिवार का सहारा बने हुए हैं. उनको लगातार हर चीज से सहायता दी जा रही है.

हूपर ने आगे कहा- ये घटना उसके परिवार वालों और दोस्तों के लिए बेहद ही कठिन समय है और इसलिए में लोगों से भी कही कहना चाहता हूं कि इस समय उनका साथ दें और उनका सम्मान करें. उनके एक पड़ोसी ने इस घटना का दुख जताते हुए कहा कि मुझे सच में बहुत ज्यादा दुख हैं. परिवार के प्रति काफी ज्यादा संवेदना रखते हैं. हम सभी लोग इनके साथ हैं. इस सदमे से हम सभी अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं कि अचानक से ये क्या हो गया? आस-पड़ोस के सभी लोगों का ये कहना था कि ये परिवार बहुत अच्छा है सभी लोग अपने में ही रहते थे और हमें ये सभी चीजें काफी लेट पता लगी.सुनकर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.